ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
धार्मिक

पैर धोने का तरीका बदल सकता है आपका भाग्य जानें शास्त्रों में क्या है विधान

पैरों पर ही शरीर का पूरा भार होता है, इसलिए पैरों के साथ आपकी पूरी ऊर्जा जुड़ी होती है। इसलिए पैरों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, इसमें पैर धोने का खास महत्व है। चिकित्सा जगत भी जहां पैरों के धुलने से शरीर की थकान कम होने की बात मानता है, वहीं शास्त्रों में पैर धोने के कुछ खास विधान बताए गए हैं। यहां हम आपको पैर धोने के वो कुछ खास नियम बता रहे हैं, जो आपको जरूर अपनाने चाहिए। ये वो नियम हैं जो पैरों से जुड़कर आपके जीवन में आने वाली नकारात्मकता को दूर करते हैं और आपको हमेशा एक सही सही दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

आपने अक्सर अपने बूढ़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि कहीं बाहर से आने के बाद हाथ-पैर जरूर धोकर अन्दर आना चाहिए। आपको यह पुरानी बात लगें, लेकिन शास्त्रानुसार अगर आप अपने जीवन में अकारण आ रही कठिनाईयां नहीं चाहते तो आपको बाहर से आने के बाद घर में प्रवेश करने से पहले अपने हाथ-पैर, विशेषकर पैर जरूर धो लेने चाहिए। विज्ञान भी इसे सही मानता है।

इसके अनुसार बाहर से आते हुए आपके शरीर का बाहरी धूल और प्रदूषण से सामना होता है। जमीन के सबसे निकट होने के कारण आपके पैरों में सबसे ज्यादा धूल-गंदगी होती है जो आपके साथ ही आपके घर में प्रवेश कर जाते हैं और कई प्रकार के रोगों का कारण बनते हैं। इसके अलावा पैरों की मांसपेशियां सबसे ज्यादा थकान महसूस करती हैं। आपके पैर धुलने से धूल-मिट्टी साफ होने के साथ ही इसमें रक्त का संचार बढ़ता है और आपकी थकान भी उतर जाती है।

पूजा से पहले हाथ-पैर धोना जरूरी

पूजा को पवित्रता से जोड़ा गया है। जब आप साफ मन से और स्वच्छ शरीर से अपने सुखी जीवन और सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। अध्यात्म इसे पूरी तरह आपके स्वच्छ और स्वस्थ मन से ही जोड़ता है। इसलिए इसके अनुसार पूजा में ध्यान केंद्रित तभी किया जा सकता है जब व्यक्ति पूरी तरह से साफ-सुथरा हो। पूजा से पहले पैर धो लेना इसी का एक हिस्सा है।

इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और आप शांत मन से भगवान की आराधना कर पाते हैं। इससे आपकी पूजा प्रार्थना सफल होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपको योग का पूरा लाभ मिले, तो पैर धुले बिना कभी भी योगाभ्यास शुरू ना करें। योग आपके मन से शरीर को जोड़ता है। इसके लिए आपमें सकारात्मक सोच के साथ ऊर्जा भी होनी चाहिए।

वहीं, पैर से सीधे आपकी तंत्रिका तंत्र की कोशिकाएं जुड़ी होती हैं, इसलिए बहुत हद तक यह आपकी ऊर्जा को नियंत्रित करता है। इसलिए योग से पूर्व पैर धोना आपको गंभीर, शांत मन के साथ ऊर्जावान महसूस करता है और आपको इसके पूरे फायदे मिलते हैं।

अच्छी नींद से आपका आने वाला पूरा दिन जुड़ा होता है क्योंकि नींद के दौरान ही तंत्रिका तंत्र दिनभर हुए छति की भरपाई करता है और नई कोशिकाओं का निर्माण करता है। इसलिए अच्छी या गहरी नींद नहीं ले पाने वाले पूरे दिन सुस्त होते हैं और अपने काम अच्छी तरह नहीं कर पाते। यह उन्हें हर प्रकार से कष्ठ पहुंचाता है।

सोने से पहले पैरों को धो लेना शास्त्रों में अनिवार्य माना गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर से अलग हो जाती है। इस प्रकार आप अच्छी और गहरी नींद ले पाते हैं, आपको बुरे सपने भी नहीं आते। शास्त्रों के अनुसार हर बार भोजन करने से पहले हाथों के साथ पैर भी अवश्य धोने चाहिए। इससे भोजन की ग्रह्यता बढ़ती है यानि कि आपका शरीर इसे अच्छी तरह ग्रहण कर पाता है और आपको भोजन के सभी पोषक तत्वों की पूरा लाभ मिलता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button