ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

दिल्ली लाई गई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता, एयरपोर्ट से सफदरजंग तक बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को एयरलिफ्ट कर लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया। पीड़िता को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से अस्पताल तक ग्रीन कोरिडोर बनाया गया। बता दें कि एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल की दूरी 13 किमी है। दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महज 18 मिनट में 13 किमी दूरी तय कर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।
PunjabKesari
इससे पहले उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंच चुकी है। मीडिया से बात करते वक्त उन्होंने बताया कि वह पीड़िता से मिलने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है। महिला आयोग ऐसे दोषियों के लिए फांसी के सजा की मांग करती है।

उन्होंने बताया कि महिला आयोग के उपाध्यक्ष ने यूपी पुलिस के आला अधिकारियों से बात की है, जिसमें उन्हें बताया गया कि पीड़िता को एयर एंबुलेंस के द्वारा कुछ ही देर में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया जाएगा। एंबुलेंस में पीड़िता के अलावा उनके भाई भी हैं।

बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश डीजीपी को एक पत्र लिखकर विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि युवती को अदालत जाते वक्त रास्ते में आग लगा दी गई। ऐसा सिर्फ इसीलिए हुआ क्योंकि न तो युवती को सुरक्षा दी गई थी और न ही उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की जमानत पर अदालत ने किसी तरह की आपत्ती जताई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button