ब्रेकिंग
Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तू... Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीए... Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट... Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल ... Gold Rate Today India: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए महानगरों और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के... Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक...
देश

नाराज सीएम गहलोत ने 9 अधिकारियों को किया सस्पेंड, 3 को थमाई चार्जशीट

जयपुर: राजस्थान सरकार ने गुरूवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों सहित नौ सरकारी कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया और तीन कर्मचारियों को चार्जशीट जारी की है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर लिया गया। गहलोत ने आज जिला कलेक्टर्स के साथ विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने के बारे में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए समीक्षा की। कांफ्रेंसिंग के दौरान नौ सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें निलंबित किया गया।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेश कुमार बुनकर को हिंडौन, करौली में खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों की सूची में नाम जोड़ने में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया। इसी तरह से एक अन्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और झुंझुनूं के बुहाना के उपखंड अधिकारी जयसिंह को सम्पर्क पोर्टल पर पंजीकृत समस्याओं का समाधान नहीं करने का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया। अन्य निलंबित किए गए कर्मचारियों में दो विकास अधिकारी,एक तहसीलदार,एक ब्लाक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार तीन अन्य कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाये जाने पर चार्जशीट दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button