ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार ने 2014 की नीतियों के तहत पक्के हुए कर्मचारियों का मांगा पूरा ब्योरा, मुख्य सचिव के कड... LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ...
देश

इंटरनेट बैंकिंग करें सिक्योर नहीं तो हो सकते हैं ठगी के शिकार

 ग्वालियर। डिजिटल इंडिया के दौर में पहला का अधिकतम लेनदेन अब ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है इसलिए इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का क्रेज भी बढ़ रहा है। जहां पहले लगभग सभी काम ऑफलाइन ही होते थे, तो वहीं अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। किसी को पैसे भेजने हों, अपना बैंक बैलेंस चेक करना हो, एटीएम कार्ड ऑर्डर करना हो या लोन के लिए आवेदन करना हो। ऐसे में अगर आप भी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसे सिक्योर रखना चाहिए। वरना धोखाधड़ी करने वाले मिनटों में आपका बैंक खाता खाली करके आपको चपत लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें अपने बैंक खाते को सिक्योर।

इंटरनेट बैंकिंग करें सिक्योर

पासवर्ड मजबूत रखें

आपको अपनी नेट बैंकिंग का पासवर्ड मजबूत रखना चाहिए। कभी भी हल्का पासवर्ड न बनाएं। जैसे- 12345678 जैसे पासवर्ड या अपना नाम Rahul पासवर्ड में न रखें। आप ऐसा मजबूत पासवर्ड बना सकते हैं। जैसै- UPPWL$#!83571@@। ऐसे पासवर्ड को मजबूत माना जाता है।

थर्ड पार्टी एप कभी इस्तेमाल न करें

एक बात जरूर जान लें कि अगर आप अपनी नेट बैंकिंग का इस्तेमाल एप के जरिए मोबाइल में करना चाह रहे हैं, तो भूलकर भी किसी थर्ड पार्टी एप के जरिए ऐसा न करें। वरना आप ठगी के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने बैंक के आधिकारिक एप पर ही लॉगिन करें।

लॉगिन हर जगह न करें

आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि अपनी नेट बैंकिंग को किसी के भी सिस्टम या मोबाइल में लॉगिन भूलकर भी न करें। हमेशा अपने सिक्योर सिस्टम या मोबाइल में ही इसे लॉगिन करें।

Related Articles

Back to top button