ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप कहा – मेरे लिए वो बहुत खास है

 पिछले काफी समय से बाॅलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी है। अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तमन्ना ने उन खबरों को सही साबित कर दिया है। तमन्ना ने विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही विजय के लिए खास बातें भी कही है। तमन्ना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि तमन्ना और उनके बॉयफ्रेंड विजय वर्मा जल्द ही वेब सीरीज में साथ नजर आने वाले हैं।

तमन्ना ने लगाई रिलेशनशिप पर मुहर

हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। तमन्ना ने बातचीत के दौरान कहा ‘मुझे नहीं लगता कि आप किसी की तरफ सिर्फ एक वजह से ही अट्रैक्ट हो जाते हैं क्योंकि आपने उनके साथ काम किया है। किसी के लिए कुछ फील करने की फीलिंग ही अलग होती है, इसलिए साथ काम करना मुझे नहीं लगता कि कोई रीजन हो सकता है।’ इसके आगे तमन्ना ने कहा ‘हां विजय ऐसे इंसान हैं, जिनके साथ मैं आगे की प्लानिंग कर सकती हूं। उनके साथ मेरा बाॅन्ड काफी खास है। वे एक शख्स हैं, जिनकी मैं केयर करती हूं और इस वक्त वो मेरे हैप्पी प्लेस हैं।’

 

वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे कपल

दरअसल कुछ समय पहले ही तमन्ना भाटिया एक्टर विजय वर्मा के साथ मुंबई में देर रात स्पाॅट हुई थीं। इतना ही नहीं नए साल का जश्न भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ ही मनाया था। वहीं दोनो कई सारे इवेंट में साथ नजर आते हैं। तमन्ना और विजय वर्मा एक साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। दोनों एक वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में साथ दिखेंगे। इस वेब सीरीज में कई कहानियां अलग-अलग दिखाई जाएंगी। इस वेब सीरीज का निर्देशन आर बाल्कि, कोंकणा सेन शर्मा, सुजाॅय घोष और अमित शर्मा ने किया है।

 

Related Articles

Back to top button