ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे
देश

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद भाई ने मांगा न्याय, कहा- बहन की तरह आरोपियों को भी जिंदा जलाओ

लखनऊः उन्नाव रेप पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई और शुक्रवार रात सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पीड़िता के भाई ने बहन के लिए न्याय की मांग करते हुए शनिवार को कहा कि आरोपियों का भी वही हश्र होना चाहिए जो ‘उसकी बहन ने झेला।’ उन्होंने कहा, ‘उसने मुझसे मिन्नत की कि भाई मुझे बचा लो। उन्होंने कहा कि बहुत दुखी हूं कि मैं उसे बचा नहीं सका।’

उल्लेखनीय है कि, सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के अध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कल रात करीब साढ़े आठ उसकी तबियत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने दवाई की डोज भी बढ़ाई, लेकिन करीब 11:10 पर उसे दिल का दौरा पड़ा और 11:40 पर अंतिम सांस ली।

बता दें कि पीड़िता ने एसडीएम दयाशंकर पाठक के सामने दिए बयान में बताया था कि वह मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। जब वह गौरा मोड़ के पास पहुंची थी तभी पहले से मौजूद गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, रामकिशोर त्रिवेदी, उमेश बाजपेयी और बलात्कार के आरोपित शिवम त्रिवेदी, शुभम त्रिवेदी ने उस पर हमला कर दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि शिवम और शुभम ने दिसंबर 2018 में अगवा कर उससे बलात्कार किया था। हालांकि, इस संबंध में प्राथमिकी मार्च में दर्ज की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button