ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे
देश

उन्नाव कांड: प्रियंका बोलीं- हमारी नाकामयाबी, पीड़िता को नहीं मिला न्याय

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं, लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून-व्यवस्था को भी दिखाता है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि, उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? यूपी में रोज-रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि, सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के अध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कल रात करीब साढ़े आठ उसकी तबियत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने दवाई की डोज भी बढ़ाई, लेकिन करीब 11:10 पर उसे दिल का दौरा पड़ा और 11:40 पर अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button