ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

सामने आया नित्यानंद का नया Video, कहा- मुझे कोई नहीं छू सकता, मैं परम शिव हूं

खुद को चमत्कारी शक्तियों से भरपूर होने का दावा करने वाले भगोड़े नित्यानंद की तलाश काफी समय से हो रही है। पुलिस उसे हिंदुस्तान में ढूंढ रही है और वह अपना नया मुल्क बनाए बैठा है। इस देश का नाम है कैलासा जिसका अपना पासपोर्ट, संविधान, प्रधानमंत्री कैबिनेट और सेना है। अपने नए देश की घोषणा करने के बाद अब उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह चेतवानी देता दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो में नित्यानंद खुद को परम शिव बताते हुए कहता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, कोई अदालत उसे सजा नहीं दे सकती। नित्यानंद ने कहा कि पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है। मैं कहता हूं नित्यानंद से मत उलझो लेकिन अगर तुम यहां होकर मुझे अपनी निष्ठा दिखाते हो तो मैं तुम्हें वास्तविकता और सच्चाई का खुलासा करके अपनी निष्ठा दिखाऊंगा। अब मुझे कोई भी छू नहीं सकता.- मैं परम शिव हूं। उसने कहा कि सच का खुलासा करने के लिए कोई बेवकूफ अदालत मुझ पर मुकदमा नहीं कर सकती. मैं परम शिव हूं।

बता दें कि नित्यानंद ने जो कैलासा देश बनाया है, उसकी एक वेबसाइट भी है Kailaasa.org। वेबसाइट के मुताबिक़, यह राष्ट्र सीमाओं से रहित है और दुनिया भर से बेदखल किए गए हिंदुओं के द्वारा बसाया गया है। ‘कैलासा’ किस जगह है, इसे लेकर रहस्य बना हुआ है। ख़बरों में कहा गया है कि यह एक प्राइवेट द्वीप है और नित्यानंद ने त्रिनिदाद और टोबैगो के नज़दीक इक्वाडोर के आसपास इसे ख़रीदा है।

नित्यानंद ने अपने इस कथित देश का एक झंडा भी जारी किया है, जो त्रिकोण आकार का है। इसमें उसकी खुद की भी तस्वीर है और उसने खुद को परमशिव करार दिया है। इस झंडे को उसने ऋषभध्वज नाम दिया है, जिस पर नंदी की तस्वीर भी बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button