ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

ग्रीस तट पर शरणार्थियों से भरा जहाज डूबा 79 की मौत पाक सहित इन देशों के लोग डूबे

ग्रीस के समुद्र तट के करीब शरणार्थियों से भरा एक जहाज पलटने के 79 लोगों की डूबने से मौत हो गई। एक दिन पहले ही नाइजीरिया में नाव पलटने से 100 लोगों की डूबने की खबर के बाद Greece में भी ऐसा ही हादसा हुआ है। जानकारी मिली है कि जहाज पर सवार अधिकांश लोग पाकिस्तान, मिस्र, सीरिया के थे, जो पिछड़े देशों से अच्छे जीवन की तलाश में यूरोप की ओर पलायन कर रहे थे। जहाज पर जरूरत से ज्यादा लोग सवार होने के कारण यह हादसा हुआ है।

30 मीटर के जहाज पर 750 लोग

जहाज में 750 लोगों के सवार होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक 20 से 30 मीटर लंबी (65 से 100 फीट) नाव में करीब 750 लोग सवार थे और इसमें से 104 को रेस्क्यू कर लिया गया है।

पहले भी हो चुके ऐसे हादसे

पश्चिमी देश जाने के लालच में नाव पर सवार लोगों के साथ ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं। इससे पहले फरवरी में तूफान के दौरान इटली के कैलाब्रीयन तट पर प्रवासियों से भरी एक नाव चट्टान से टकराकर पलट गई थी, जिसमें 96 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं जुलाई 2021 में भी अफ्रीकी शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव लीबिया के तट पर पलट गई थी, इसमें 57 लोगों की मौत हुई थी।

नाइजीरिया में हुई थी 100 लोगों की मौत

एक दिन पहले ही अफ्रीकी देश नाइजीरिया में नाव पलटने से 100 लोगों की मौत हो गई थी। यहां शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी नाव पलट गई थी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 100 लोगों की जान चली गई थी।

Related Articles

Back to top button