ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
महाराष्ट्र

मुंबई में दिखने लगा चक्रवाती तूफान Biprajoy का असर! समुद्र तट से टकरा रहीं ऊंची-ऊंची लहरें

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजोय का असर मुंबई में भी दिखने लगा है। समुद्र तट पर ऊंची-ऊंची लहरें देखी जाने लगी है, जिसके बाद मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ शहरों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

जान लें कि भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि चक्रवाती तूफान बिपरजोय कुछ घंटों में और भी ज्यादा खतरनाक होगा। यह तेजी से उत्तर की ओर बढ़ेगा और पाकिस्तान के नजदीक पहुंचते हुए सौराष्ट्र और कच्छ को भी प्रभावित करेगा।

इन शहरों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इनमें रत्नागिरी, रायगढ़, ठाने, पालघर और कोल्हापुर शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3-4 घंटों में महाराष्ट्र के इन जिलों में आंधी-तूफान आ सकते हैं। इसके अलावा धूल वाली हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे के स्पीड से चलेंगी और बारिश होने की भी संभावना है।

15 जून को पाकिस्तान से टकराएगा तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान 15 जून को भारत के पश्चिमी तट के अलावा पाकिस्तान से टकराएगा। इस दौरान हवाएं 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी। जान लें कि वीएसवीएस बिपरजोय 11 जून को सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर पोरबंदर से 510 किमी की दूरी पर पहुंच गया है। 15 जून तक यह चक्रवाती तूफान पाकिस्तान के नजदीक पहुंच जाएगा और सौराष्ट्र और कच्छ को भी प्रभावित करेगा। इससे पहले मुंबई में जब मई 2021 में इसी तरह का एक चक्रवाती तूफान आया था, तो इस दौरान कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया था कि पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटों में और तेज होगा। बिपरजोय वर्तमान में पोरबंदर से 930 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। वहीं, अब यह तूफान पोरबंदर से केवल 510 किमी दूर रह गया है।

Related Articles

Back to top button