ब्रेकिंग
पंजाब सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सेहत योजना का हेल्थ कार्ड अब घर बैठे होगा डाउनलोड सोलन में सरेबाजार खूनी वारदात: हरियाणा के युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार पूर्व MLA रामनिवास सुरजाखेड़ा की याचिका खारिज, हाई कोर्ट से स्टे न होने पर आरोप तय करने की प्रक्रिया... Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर हत्याकांड के 1 लाख के इनामी शूटर का वीडियो वायरल, दी 2 और कत्ल की ख... Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, पुलिस गाड़ी पर चढ़कर बोले यूनियन प्रध... हरियाणा में बारिश के चलते सब्जियों के दाम आसमान पर, मटर-अदरक ₹200 पार; रसोई का बजट बिगड़ा Lumpy Skin Disease Haryana: हरियाणा में लंपी वायरस से पहली मौत, नारनौल के हुडीना में दुधारू गाय ने त... Yamunanagar Crime News: स्कूल 10 मिनट लेट पहुंचने पर प्रिंसिपल ने छात्र को मारे 15-20 थप्पड़, कान से... Haryana News: SLC लेने पहुंचे थे सीताराम और मिल गया 35 साल पहले बिछड़ा भाई, मनोहरपुर स्कूल में भावुक... Kurukshetra Crime News: पिहोवा में HSGMC के पूर्व सदस्य से 2 लाख की लूट, मुठभेड़ में घायल आरोपी समेत...
देश

‘फांसी का प्रावधान बनाओ…वरना गद्दी छोड़कर जाओ’ के नारों से गूंज उठी राजधानी

नई दिल्ली: स्वाति मालीवाल के अनशन को समर्थन देने के लिए राजधानी की युवतियों के साथ ही हर वर्ग के लोगों ने कैंडल मार्च में हिस्सा लिया। लेकिन इस मार्च को आईटीओ के पास ही दिल्ली पुलिस द्वारा रोक लिया गया। जब मार्च में आए लोगों ने पुलिस द्वारा रोके जाने का विरोध किया तो पुलिस ने वाटर कैनेन का भी इस्तेमाल किया। वॉटर कैनेन के इस्तेमाल से कई लड़कियां गिर पड़ीं और बेहोश तक हो गईं।

बता दें कि शनिवार शाम सवा पांच बजे के लगभग राजघाट से पूरे जोर-शोर से कैंडल मार्च शुरू किया गया। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हाथों में ढफली लेकर जमकर नारे लगाए, उन्होंने कहा कि‘फांसी का प्रावधान बनाओ…वरना गद्दी छोड़कर जाओ’, ‘ये वक्त नहीं चुप रहने का, चप्पा-चप्पा बोलेगा’, ‘मुट्ठी तान के ऊंचा बोल…हल्ला बोल-हल्ला बोल। जैसे ही मार्च राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए आईटीओ चौराहे से कुछ ही दूरी तक पहुंचा था कि दिल्ली पुलिस द्वारा बेरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। जब पुलिस के रोकने का विरोध युवाओं ने किया तो उन पर वॉटर कैनेन का इस्तेमाल पुलिस द्वारा किया गया। जिसमें प्रेशर के चलते 3 लड़कियां गिरकर बेहोश हो गईं, जबकि 4 से 5 लोग घायल हो गए। इन सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। माहौल बिगड़ते देख युवा भड़क गए और उन्होंने भी पुलिस बेरिके तोडऩे व उस पर चढ़कर प्रदर्शन करने की कोशिश की।
पुलिस महिलाओं से डरती क्यों है: स्वाति मालीवाल

इस पूरे मामले पर स्वाति ने कहा कि महिलाओं से केंद्र की दिल्ली पुलिस इतना डरती है कि उन्नाव पीड़िता को न्याय की मांग को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण कैंडल मार्च पर वॉटर कैनन इस्तेमाल किया जाता है, लड़कियों को मारा जाता है। इनसे रेपिस्ट को फांसी नहीं दी जाती पर महिलाओं पर अत्याचार करने से नहीं चूकते। कैंडल मार्च में भाग ले रहे युवाओं ने पुलिस, सरकार, कानून व्यवस्था व बलात्कारियों के खिलाफ एक पुतला भी बनाया था। जिस पर उनकी एकजूटता दिखाई थी, जिसके चलते बलात्कारी छूट जाते हैं और उन्हें फांसी की सजा नहीं हो पाती।

एनएसयूआई ने कैंडल मार्च निकाला
एनएसयूआई ने उन्नाव रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए और बलात्कारियों को फांसी दिलवाने के लिए शनिवार को एनएसयूआई कार्यालय से जंतर मंतर तक कैंडल मार्च निकाला। एनएसयूआई के मार्च में सैकड़ों की तादाद मे छात्र मौजूद थे जिन्होंने एक स्वर मे बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि उन्नाव और हैदराबाद की घटना से पूरे देश मे भय का माहौल है, जिस कारण हमारी मां-बहनें डर के साये मे जी रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने मे वर्तमान की भाजपा शासित सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। अक्षय ने कहा कि देश मे लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर प्रधानमंत्री बोलने से बच रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button