ब्रेकिंग
Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क... Khajuraho Jawari Temple News: छतरपुर के 11वीं सदी के जवारी मंदिर में फिर जुड़ेगा भगवान विष्णु की मूर... श्रीलंका में गूंजा धार के बाग प्रिंट का डंका, शिल्पकार डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच प... Indore Mhow Murder Case: टीवी सुधारने में देरी पर इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या, कोर्ट न... Twisha Sharma Case: सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले का मुकदमा भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने का किया... Kuno National Park Cheetah Death: कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक KNG22 की गोली मारकर हत्या मामले में... Ujjain Mystery Death Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में पश्चिम बंगाल की महिला का फंदे से लटका मिला शव, ...
देश

दिल्ली में लगी भीषण आग से हाहाकार- PM मोदी, राहुल गांधी और केजरीवाल ने जताया दुख

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से अब तक 43 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आग लगने की घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया उनके प्रति मेरी सहानुभूति है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने लिखा कि अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

PunjabKesari

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना ‘‘दुखद” है और दमकल कर्मी लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए लिखा कि अधिकारी बचाव कार्य में  जुटे हुए हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि दिल्ली के अनाज मंडी मे, भीषण आग लगने से कईयो की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि दिल्ली की अनाज मंडी में तीन मजिला इमारत में तड़के आग लग गई और सूचना मिलने के बाद सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर फायर बिग्रेड की 30 गाड़ियां घटनास्थल में पहुंच गईं। प्राथमिक जांच में आग शॉट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है।

PunjabKesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button