ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मध्यप्रदेश

सब स्टेशन में आउटसोर्स की जगह कंपनी कर्मी होंगे तैनात

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अब उच्च क्षमता के सब स्टेशन में आउटसोर्स कर्मियों की जगह नियमित कर्मियों की तैनाती का निर्णय लिया है। बिजली कंपनी अब बाह्य सेवा प्रदाता के ठेके निरस्त कर 220 केवी एवं 132 केवी सब-स्टेशनों में विभागीय कर्मचारी पदस्थ करेगी। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने सभी अफसरों को सूची बनाकर देने को कहा है।

आवश्यक है कि सब स्टेशन की जिम्मेदारी इनके हाथों में सौंपी जाए

मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड जबलपुर के मुख्य अभियंता की ओर से अधीक्षण अभियंताओं को जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान में परीक्षण एवं संचार संकाय के अंतर्गत 220 केवी के 78 उपकेन्द्र एवं 132 केवी के 313 उपकेन्द्र बाह्य सेवा प्रदाता द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। जबकी वर्तमान में कंपनी में 347 विभागीय तकनीकी कर्मचारी परीक्षण एवं संचार संकाय के अंतर्गत अति उच्चदाब उपकेन्द्रों एवं संभागीय कार्यालयों में कार्यरत हैं। ऐसे में इनकी कार्य क्षमता का उपयोग के लिए आवश्यक है कि सब स्टेशन की जिम्मेदारी इनके हाथों में सौंपी जाए।

ठेके निरस्त कर कंपनी पर पड़ने वाला वित्तीय भार कम होगा

निर्देश में साफ है कि अफसर अपने अधीनस्थ विभिन्न उपकेन्द्रों में पदस्थ ऐसे विभागीय कर्मचारियों की समीक्षा करें जिससे कि उन्हें एकत्र कर कुछ उपकेन्द्रों में संचालन एवं संधारण कार्य के लिए पदस्थ कर उपकेन्द्रों का कार्यसंपादित किया जा सके ताकि आगामी निविदाओं में उन उपकेन्द्रों के ठेके निरस्त कर कंपनी पर पड़ने वाले वित्तीय भार को कम किया जा सके।

उच्च प्राथमिकता के आधार पर प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें सूची

इस संबंध में उक्त उपकेन्द्रों के नाम के साथ विभागीय कर्मचारियों की सूची इस कार्यालय को सात दिवस के अंदर उच्च प्राथमिकता के आधार पर प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। खर्च होगा कम- अभी मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी ठेका व्यवस्था के तहत कार्य करवा रही है इसमें करोड़ों रुपये का व्यय हो रहा है जबकि कंपनी के पास कुशल कर्मी है ऐसे में ठेका निरस्त होने से कंपनी का व्यय भी कम होगा।

Related Articles

Back to top button