ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

Balod News: शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन बच्चों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला बारिश के बीच किया प्रदर्शन जानें वजह

बालोद। डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद छात्रों की चहलकदमी से स्‍कूलों में आज गुलजार हो गया। लेकिन छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन यहां अलग ही नजारा देखने को मिला। स्‍कूली बच्‍चों ने आज शिक्षक की मांग को लेकर स्कूल के गेट के बाहर ताला जड़ दिया और भरे बरसात के बीच स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने लगे।

दरअसल, यह मामला गुरुर ब्‍लाक के ग्राम देवकोट में स्तिथ शासकीय प्राथमिक शाला का हैं। जहां शिक्षक की मांग को लेकर बच्चों ने पालको संग स्कूल के बाहर ताला जड़ दिया और बरसात में स्कूल के बाहर ही प्रदर्शन करने लगे।

बताया जा रहा है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक मोहन सिन्हा का तबादला देवकोट प्राथमिक शाला से मासूल स्कूल कर दिया गया है। जिसे यथावत देवकोट स्कूल में रखने बच्चों ने स्कूल के बाहर ताला जड़ दिया है।

स्‍कूली बच्‍चों के प्रदर्शन के बावजूद मौके पर एक भी जिम्मेदार अधिकारी स्कूल नहीं पहुंचे हैं। आपको बता दें कि नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले शिक्षा विभाग ने युद्ध स्तर पर तैयारी करने की बात कही थी। सभी व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे भी कहे थे। लेकिन दावों का क्या है..? हमेशा की तरह दावे सिर्फ कागजों में ही है।

Related Articles

Back to top button