ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मध्यप्रदेश

दक्षिण में गेहूं की मांग सरकार की कोशिशों के बाद भी ज्यादा मंदी नहीं

इंदौर। दक्षिण भारत की ओर से गेहूं की मांग निकल रही है। इस बार मप्र से आपूर्ति ज्यादा होने की उम्मीद है। क्योंकि पंजाब, हरियाणा और उप्र का गेहूं का पड़ता नहीं लग रहा।हरियाणा में स्टाक पहले से बड़े कारोबारियों के हाथ में है।

केंद्रीय पुल में भले ही इस बार खरीदी बीते वर्ष से ज्यादा है लेकिन पिछले साल कम खरीदी और पाइपलाइन खाली होने से उपलब्धता आसान नहीं है। ऐसे में गेहूं के दामों में सरकार की कोशिशों के बावजूद ज्यादा गिरावट नहीं आ रही। भले ही गेहूं के बढ़ते दामों को रोकने के लिए सरकार द्वारा खुले बाजार में बिक्री हेतु टेंडर जारी किए जा रहे है लेकिन इसके बावजूद गेहूं की कीमतों में ज्यादा मंदी नजर नहीं आ रही है।

गुरुवार को इंदौर में गेहूं के बाजार स्थिर रहे। इधर, छावनी मंडी में दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। मंडी में काबुली चना 11500-12500 बेस्ट 13600-13700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। कंटेनर में डालर चना (40/42) 14100, (42/44) 13900, (44/46) 13800, (58/60) 11900, (60/62) 11800, (62/64) 11700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।

दलहन- चना कांटा 5100-5125 विशाल 4900-4950 मसूर 5675-5700 तुवर महाराष्ट्र सफेद 9600-9800 कर्नाटक तुवर 9700-9900 निमाड़ी तुवर 8700-9300 मूंग नया 7300-7400 बोल्ड मूंग 7800-8300 एवरेज 6800-7200 उड़द बेस्ट 7400-8500 मीडियम 5500-7000 गर्मी की उड़द 7700-8200 मीडियम 4500-5500 हलकी 3000-5000 रु. क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम- चना दाल 6650-6750 मीडियम 6850-6950 बेस्ट 7050-7150 मसूर दाल 7050-7150 बेस्ट 7250-7350 मूंग दाल 9000-9100 बेस्ट 9200-9300 मूंग मोगर 9800-9900 बेस्ट 10000-10100 तुवर दाल 11300-11400 मीडियम 120100-12200 बेस्ट 12400-12600 ए. बेस्ट 13400-13600 ब्रांडेड तुवर दाल 14100 उड़द दाल 9700-9800 बेस्ट 9800-10000 उड़द मोगर 10700-10800 बेस्ट 10900-11000 रुपये।

चावल के भाव- दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11000-12000, तिबार 9000-9500, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4000-6000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4000-4500, परमल 2800-3000, हंसा सेला 2900-3100, हंसा सफेद 2500-2700, पोहा 4200-4600 रु. क्विंटल।

गेहूं मंडी भाव: मिल क्वालिटी 2325-2350, पूर्णा 2550-2600, लोकवन 2650-2700, मालवराज 2300-2335 और मक्का 1950 से 2000 रुपये क्विंटल।

आटा 1320-1340, मैदा 1360-1380, रवा 1400-1420 और चना बेसन 3100-3150 रुपये कट्टा।

Related Articles

Back to top button