ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

मघ्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि 25 प्रतिशत विलंब शुल्क के साथ स्वीकार करेगा आवेदन

जबलपुर। मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की सम्बद्धता के लिए आवेदन में देरी किए जाने के रवैये को आड़े हाथों लिया। इसी के साथ संबंधित महाविद्यालयों के आवेदन 25 प्रतिशत विलंब शुल्क सहित स्वीकार करने की व्यवस्था दे दी। पिछले दिनों कार्यपरिषद की बैठक में यह मामला उठा था, जिसके बाद नया निर्णय लिया गया।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के छह माह तक उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने का प्रविधान

जिन महाविद्यालयों के आवेदन विलंब शुल्क के साथ स्वीकार किए गए हैं, उनमें रीवा का श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर का अल फारूख यूनानी तिब्बिया कालेज और ग्वालियर का वसुंधरा राजे होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शामिल हैं। कार्यपरिषद् की बैठक में उक्त प्रकरण में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दिसंबर 2018 तक की उत्तरपुस्तिकाएं टेंडर प्रक्रिया का पालन करते हुए कतरन कर विक्रय करने का निर्णय लिया गया है। अध्यादेश के अनुसार परीक्षा परिणाम घोषित होने के छह माह तक उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने का प्रविधान है।

Related Articles

Back to top button