ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

हफ्तेभर से अबूझ पहेली बनी बर्मन परिवार की सामूहिक आत्महत्या जुड़ सकती है सट्टेबाजी से

जबलपुर। एक सप्ताह पहले रामपुर छापर में बर्मन परिवार के सामूहिक आत्महत्या के मामले में अभी तक रहस्य बरकरार है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है लेकिन कुछ भी तथ्य सामने नहीं आ रहे हैं। इधर स्वजन और पड़ोस के लोग भी घटना से हैरान हैं।

दस्तावेजों की पड़ताल के बावजूद मौत का कारण साफ नहीं

पुलिस को मोबाइल काल डिटेल और घर में मिले दस्तावेजों की पड़ताल कर ली इसके बावजूद यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर परिवार ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग इसे जुआ-सट्टे के कर्ज को भी इस आत्महत्या की वजह बता रहे हैं हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल फोन का लाक खुलने के बाद उसकी जांच में कुछ जानकारी सामने आ सकती है।

25 जून को रामपुर छापर में कमरे में रस्सी में लटके मिले थे

25 जून को रामपुर छापर में रहने रविशंकर बर्मन 40 साल, पत्नी पूनम बर्मन और दस वर्षीय आर्यन बर्मन घर के कमरे में रस्सी में लटके मिले थे। पास एक कुर्सी थी जो जमीन में गिरी हुई थी। शुक्रवार की शाम को अंतिम बार पड़ोसियों ने इन्हें देखा था। उसके बाद घर के दरवाजे बंद थे। मााना जा रहा है कि शुक्रवार को ही फांसी लगाई गई थी।

घर से बदबू आने पर पड़ोसी परिवार के सदस्यों को संदेह

रविवार को घर से बदबू आने पर पड़ोस में रहने वाले परिवार के सदस्यों को संदेह हुआ। पुलिस को बुलाकर दरवाजा खोला गया। पुलिस ने उस दौरान मोबाइल फोन और घर से डायरी बरामद की थी। जिसमें पुलिस को कुछ नहीं मिला। डायरी में कोई सुसाइड नोट नहीं था। काल डिटेल में भी ऐसा कुछ भी नहीं निकला।

डायरी में भी ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे आत्महत्या का जोड़ा जा सके

गोरखपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि काल डिटेल में कोई जानकारी नहीं मिली। डायरी में भी ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे आत्महत्या का जोड़ा जा सके। आसपड़ोस से भी पूछताछ हुई पर किसी ने कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया। अब पुलिस मोबाइल फोन को अनलाक करके उसकी जांच करेगी।

सट्टेबाजी से भी जुड़ सकता है मामला

घटना के पीछे सट्टा भी एक वजह माना जा रहा है। कुछ रहवासियों ने बताया कि रवि बर्मन आनलाइन सट्टा खेलता था। उस पर लाखों रुपये कर्ज होने की बात सामने आ रही है। अंदेशा है कि शायद इसी वजह से परेशान होकर रवि ने परिवार के समेत मौत को गले लगाया हो। बता दें कि रवि आत्महत्या के पहले अपने परिवार वालों के साथ बाहर घूमने भी जाने वाला था। इधर पड़ोसी भी उनके चाल चलन को लेकर सकारात्मक बयान दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button