ब्रेकिंग
Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ...
मध्यप्रदेश

जीप पर पलटा सीमेंट की ईंट से भरा ट्रक एक की मौत तीन घायल

शाहपुर। बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे बरेठा घाट में ईंट से भरे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह जीप को कुचलते हुए आगे जाकर पलट गया। इससे बोलेरो के चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार कृषि विभाग के अधिकारी और ट्रक चालक एवं उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को बैतूल से भोपाल की ओर फ्लाई एश से बनी ईंट लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक एम एच 40 ए के 7333 जैसे ही बरेठा घाट के अंधे मोड़ पर पहुंचा वैसे ही उसके ब्रेक फेल हो गए। ट्रक सीधा सामने से आ रही जीप जीप क्रमांक एमपी 47 सीए 1323 को कुचलते हुए पलट गया। इससे जीप पूरी तरह से पिचक गई और उसका चालक बुरी तरह से दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने जीप में फंसे कृषि विभाग के अधिकारी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बैतूल सुनील सलाम जीप के चालक प्रेमशंकर दुबे निवासी बैतूल के साथ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से ट्रक के एक ओर के पहिये फिल्मी अंदाज में उपर होकर जीप को कुचलते हुए आगे डिवाइडर पर पलट गया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद मृतक के शव को जीप की बाडी काटकर बाहर निकाला।मौके पर शाहपुर पुलिस एसडीओपी एचएल शर्मा , टीआइ एआर खान सहित पुलिस अमले ने पहुंचकर यातायात बहाल कराने के साथ मृतक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में ट्रक चालक अनूप यादव और उनका बेटा तुषार यादव गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Back to top button