ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...
देश

हैदराबाद गैंगरेप: क्राइम सीन का CCTV फुटेज, इसी जगह से हुई महिला डॉक्टर किडनैप

हैदराबादः हैदराबाद महिला डॉक्टर गैंगरेप के चारों आरोपियों का भले ही एनकाउंटर हो चुका हो लेकिन केस अभी बंद नहीं हुआ है। कई लोग आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर हैदराबाद पुलिस पर सवाल उठा रही है। वहीं इसी बीच न्यूज चैनल इंडिया टुडे ने दावा किया है कि उसके पास टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं जहां से महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्याकांड की शुरुआत हुई थी। इसी सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कातिलों को पकड़ने में काफी मदद मिली थी। इसी फुटेज से आरोपियों के ट्रक की पहचान हुई और पुलिस को टोल प्लाजा से उसका नंबर मिला। पुलिस ने जब छानबीन की तो ट्रक मालिक मालिक श्रीनिवासन रेड्डी से पूछताछ हुई। रेड्डी ने बताया कि ट्रक पर दो शख्स काम कर रहे हैं। पुलिस उन लोगों तक पहुंची और उनको हिरासत में लिया।

CCTV से मिले कई सुराग
यह सीसीटीवी फुटेज टोल प्लाजा के पास लगे एक फैक्ट्री के कैमरा से ली गई है। इस फुटेज में दिख रहा है कि आरोपियों का ट्रक उस मौका-ए-वारदात के पास खड़ा दिख रहा है, जहां यह घटना हुई। महिला डॉक्टर ने इसी ट्रक के पीछे अपनी स्कूटी खड़ी की थी। ट्रक 26 नवंबर को वहां खड़ा था लेकिन 27 तारीख यानी वारदात के दिन ट्रक में हलचल दिखाई दे रही है। ट्रक से उतरते-बैठते आरोपी दिखाई दे रहे हैं। चारों आरोपी महिला डॉक्टर को इसी ट्रक में लेकर NH 44 के लिए निकले। ट्रक करीब पौने 11 बजे मौके से जाता भी दिख रहा है। वारदात के बाद ट्रक टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर उसी हाईवे पर जाता दिख रहा है जहां महिला डॉक्टर की डेड बॉडी मिली थी। बता दें कि 27 नवंबर को हैदराबाद के पास टोल प्लाजा पर महिला डॉक्टर से गैंगरेप किया गया और उसकी जली हुई डेड बॉडी 27 क‍िलोमीटर दूर एनएच 44 हाइवे पर मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button