ब्रेकिंग
पंजाब सरकार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री ... पंजाब जेलों के लिए 'परिवर्तन का वर्ष' रहा 2025: सही मायनों में 'सुधार घर' बना रही मान सरकार; ₹126 कर... पंजाब सरकार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री ... जालंधर पहुंचे गोल्डन हट के राणा, बेअदबी पर कानून बनाने को लेकर दिया बयान मुख्यमंत्री मान ने 1,746 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे जालंधर : ध्वनि प्रदूषण को लेकर जारी हुए सख्त आदेश, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई तरनतारन में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, छाया मातम बिजली विभाग में फिर हादसा, 2 ठेका कर्मचारियों की मौ'त, एक गंभीर घायल ‘मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण’ पुस्तक में विकास यात्रा का विवरण आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुई पार्षद की भाभी गिरफ्तार, सुबह-सुबह हुई कार्रवाई
देश

भेलवाः बढ़ती है भूख बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलने वाले कई महत्वपूर्ण पेड़ों में से एक, “भेलवा” अब औषधि निर्माण इकाइयों तक पहुंचने के लिए तैयार है। वजह सिर्फ एक है, वह यह कि इसके फल और बीज में कई औषधीय गुणों के होने की जानकारी मिली है।

बढ़ाता है भूख, और रोग प्रतिरोधक क्षमता। जी हां, नाम है भेलवा। यह एक देसी फल है। वैसे तो मिलता है, पूरे प्रदेश में लेकिन गरियाबंद जिले में इसकी जैसी बहुतायत है, वैसी कहीं नहीं। आदिवासियों के बीच कई बीमारियों के लिए रोकथाम में मदद करने वाले भेलवा के फल पर जब अनुसंधान हुए तो इसमें हैरान करने वाली जानकारी मिली। इसके बाद, अब यह औषधि निर्माण इकाइयों में अपनी पहुंच बनाने के लिए तैयार है।

फल है इम्यूनिटी बूस्टर

फल के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। आंत और सांस की समस्या भी दूर होती है। इसके साथ ही रक्त संचार को नियमित रखता है और भूख भी बढ़ाता है। इसे पाइल्स के लिए भी कारगर पाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि, इसमें हैजा को भी खत्म करने के गुण हैं।

त्वचा रोग के लिए भी

फल और बीज में भरपूर मात्रा में औषधि गुण से भरपूर तेल भी होते हैं। इसे गर्म करने के बाद सुई की मदद से तेल निकाला जाता है। जिसे सुई की ही सहायता से पीड़ा और त्वचा रोग वाली जगह पर लगाना होता है। बताते चलें कि यह आदिवासियों के बीच लोकप्रिय विधि है और इसकी मदद से त्वचा रोग और पीड़ा से आराम भी मिलता है।

तासीर है गर्म

भेलवा की तासीर गर्म होती है। इसलिए सीधे इस्तेमाल या सेवन से बचने की सलाह वानिकी वैज्ञानिकों ने देते हुए कहा है कि चिकित्सकीय परामर्श और सलाह के बाद ही संतुलित मात्रा और उपयुक्त मिश्रण के साथ ही इसका सेवन किया जाना सही होगा।

छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदायों में यह पेड़ अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसके फल से निकला तेल, मुख्य रूप से हाथ और पैर की मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने के लिए इस्तेमाल होता है। फल को आग में गर्म करके सुई चुभोई जाती है, जिससे इसका तेल निकल आता है। उपयोग से पूर्व चिकित्सीय सलाह लेना आवश्यक है।

अजीत विलियम्स, साइंटिस्ट (फॉरेस्ट्री), बीटीसी कॉलेज आफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, बिलासपुर

Related Articles

Back to top button