ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
देश

महाकाल की सवारी के दौरान क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली लोग बता रहे बेतुका निर्णय

 उज्जैन। सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकलने के दौरान सवारी मार्ग के रहवासी व व्यापारी उमस व गर्मी से बेहाल रहेंगे। जिला प्रशासन ने सवारी निकलने के समय मार्ग की बिजली बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन के इस बेतुके निर्णय से लोगों में रोष है। उनका कहना है कि प्रशासन को विद्युत प्रदाय बंद रखने की बजाय, लाइनों का उचित रख रखाव कराना चाहिए।

बिजली से होने वाली दुर्घटना रोकने के लि

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि दूसरी जगह जुलूस, जलसों के समय विद्युत प्रदाय बंद कर दिया जाता है। इससे बिजली से होने वाली किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है। भगवान महाकाल की सवारी के दर्शन करने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। श्रावण में बारिश की संभावना अधिक रहती है।

सवारी मार्ग पर बिजली से होने वाली संभावित दुर्घटना को रोकने व लोगों की सुरक्षा के लिए सवारी निकलने के दौरान विद्युत प्रदाय बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी प्रत्येक डीपी पर तैनात रहेंगे। जिस मार्ग से भी सवारी गुजरेगी, उस मार्ग की बिजली कुछ समय पहले से सवारी गुजरने के कुछ समय बाद तक बंद रहेगी। सवारी निकलने के बाद विद्युत प्रदाय सुचारू किया जाएगा।

मंदिर के सामने केबल का जाल, हाथी को निकलने में आएगी परेशानी

प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। विद्युत लाइन को संधारण व व्यवस्था का दुरुस्त करने के बजाए जनता को परेशान करने वाले निर्णय लिए जा रहे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने विद्युत केबल का जाल हवा में झूल रहा है। विद्युत वितरण कंपनी को इन्हें व्यवस्थित करना चाहिए। क्योंकि भगवान महाकाल की दूसरी सवारी में हाथी भी शामिल होगा। हाथी पर चांदी के सिंहासन में विराजित कर भगवान का मुखारविंद निकाला जाएगा। अव्यवस्थित विद्युत लाइनों से हाथी को निकलने में परेशानी हो सकती है।

प्रशासन का बेतुका निर्णय

सवारी के समय बंद रहेगी बिजली उज्जैन। सिंधिया देव स्थान ट्रस्ट के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में शनिवार को श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी के लिए आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। प्रबंधक अजय ढाकने ने बताया श्रावण मास में भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। भादौ मास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व भी है। इसलिए मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

Related Articles

Back to top button