ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के सामने भारतीयों ने लहराया तिरंगा

 हाल के दिनों में खालिस्तान समर्थकों की हरकतें बढ़ गई हैं। इस बीच, कनाडा के टोरंटो में खालिस्तान झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को भारतीय मूल के लोगों ने तिरंगे झंडे दिखाकर जवाब दिया।

समाचार एजेंसी ANI ने इसका वीडियो जारी किया है। यह घटनाक्रम कनाडा की राजधानी टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर का है। सड़क के एक किनारे हाथों में झंडे लेकर खालिस्तानी समर्थक दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तिरंगे झंडे लेकर लोग खड़े हैं। देखिए वीडियो

खालिस्तानियों का फिर दुस्साहस, लंदन में उच्चायोग के सामने जमा हुए

इससे पहले ब्रिटेन में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर दुस्साहस किया। लगभग 30-40 खालिस्तान समर्थक शनिवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने जमा हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई, जब न केवल ब्रिटेन बल्कि अन्य देशों में भी खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों के हमलों में वृद्धि हुई है।

भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तान समर्थकों का जमावड़ा स्थानीय समय के अनुसार लगभग 12.30 बजे से 2.30 बजे तक बना रहा। इस दौरान इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।

बताते चलें, लंदन स्थित भारतीय राजनयिकों पर खतरे और उच्चायोग पर भारत विरोधी तत्वों के हमले को लेकर भारत सरकार ने चिता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदम बागची ने कहा है कि सरकार ने भारतीय राजनयिकों पर खतरे का मुद्दा ब्रिटेन के सामने उठाया है। अब हम ब्रिटिश अधिकारियों का आकलन इस आधार पर करेंगे कि जमीनी स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Back to top button