ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ... Noida Crime News: नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य आरोपी नरेश कुमार गिरफ्तार; विपुल मोटर्स के पास गाड़ियो... Khairagarh News: खैरागढ़ पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' सफल; 12 नाबालिग बच्चों समेत 43 गुमशुदा लोगों को ख... Dantewada to Kawardha: दंतेवाड़ा और कवर्धा में भी हाईटेक फॉरेंसिक वैन शुरू; मोबाइल चोरी और साइबर क्र... Rozgar Mela 2026: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी; बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन ... Dhamtari News: धमतरी में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; नीचे उतरने के ...
उत्तरप्रदेश

ज्योति मौर्या से अफेयर वाले मनीष दुबे पर गिरी गाज सस्पेंड और विभागीय जांच का आदेश

बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्या की वजह से सुर्खियों में आए कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे बुरी तरह से फंस गए हैं। डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्या ने दुबे को सस्पेंड करने और विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बता दें ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच की कलह सुर्खियों में बना हुआ है।

ज्योति मौर्या का मनीष से अवैध संबंध

एसडीएम ज्योति मौर्या की शादी आलोक मौर्या के साथ 10 साल पहले हुई थी। आलोक का आरोप है कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात मनीष दुबे से था। आलोक मौर्या ने कहा था कि फरवरी में दोनों को सरकारी आवास पर पकड़ा था।

ज्योति ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

ज्योति मौर्या ने भी पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रयागराज के धूमनगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

मनीष दुबे के खिलाफ 3 मामले

मनीष दुबे पर दो अन्य महिलाओं ने भी शिकायत की थी। इन तीनों केस में जांच के बाद ही दुबे को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिसके बाद कार्रवाई तय होगी। जांच में मनीष के खिलाफ तीन मामले सामने आए हैं।

पहला एसडीएम ज्योति मौर्या के साथ उनके अवैध संबंध को लेकर है। दूसरा मामला एक महिला होमगार्ड ने अकेले में मिलने के लिए बुलाने का आरोप लगाया था। यह भी कहा कि जब महिला होमगार्ड दुबे से मिलने नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी।

तीसरी शिकायत में मनीष दुबे की पत्नी का जिक्र है। जिसमें दुबे की पत्नी ने जांच के दौरान लिखित बयान देकर 80 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button