ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
मध्यप्रदेश

बेटी का शव मिला तो पिता ने युवक के पिता पर कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

सागर। सुरखी थाना क्षेत्र के दुधोनिया में दो दिन से लापता नाबालिग लड़की का पेड़ पर लटका शव मिला है। स्वजनों ने लड़की की हत्या का संदेह जताया है। वहीं शव देखने के बाद दुखी होकर लड़की के पिता ने लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपित लड़के के पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ढाना पुलिस चौकी के एक ग्राम से 9 जुलाई की शाम को शौच के लिए गई बालिका घर लौट कर नहीं आई।

स्वजनों ने तलाश किया तो लड़की नहीं मिली। इसके बाद 11 जुलाई की सुबह दुधोनिया के जंगल में पेड़ पर फंदे में लटकता लापता लड़की का शव मिला।

लड़की के पिता का कहना था कि 9 जुलाई की रात को ही लड़की की तलाश के बाद ढाना पुलिस चौकी पहुंचे थे, जहां ढाना पुलिस चौकी का दरबाजा बंद था। खटखटाने के बाद भी जब अंदर से किसी ने दरबाजा नहीं खोला तो वह तो वह वापस लौट गए।

दूसरे दिन रिपोर्ट न लिखकर पुलिस ने कहा-पहले तलाश कर लो

इसके बाद वह दूसरे दिन 10 जुलाई को सुबह पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शिकायत दर्ज न करते हुए लड़की को आसपास तलाश करने की बात कही, इसके बाद दोपहर में पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

इसके साथ ही स्वजनों ने पहले दिन ही गांव के लड़के पर नाबालिग के अपहरण का संदेह जताया था, लेकिन पुलिस ने दूसरे दिन शाम को मामला कायम किया। लड़की के स्वजन का उनका कहना है कि अगर समय पर पुलिस चेत जाती तो यह अनहोनी नहीं होती।

लड़के के स्वजनों पर भी जताया था संदेह

मृतका के स्वजनों ने बताया कि लड़की को लेकर गया नाबालिग लड़का मोबाइल से दो दिन से अपने स्वजन के संपर्क में था और उसके लिए घर से खाना भी भिजवाया जाता था। स्वजन लड़की के हत्या की आशंका जता रहे हैं।

सुबह जब लड़की का शव जंगल में मिलने की सूचना मिली तो मौके पर ग्रामवासी सहित रहली एसडीओपी अशोक चौरसिया, सुरखी थाना प्रभारी आरडी उपाध्याय, बिलहरा चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल, ढ़ाना चौकी प्रभारी राजेश शर्मा सहित तीन महिला आरक्षक एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पचंनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए रवाना कर दिया। पीएम डाक्टर की पैनल कर रही है।

आरोपित के पिता पर कुल्हाड़ी से हमला

लड़की के पिता आदिवासी को जैसे ही लड़की की मौत की खबर लगी तो सभी घटना स्थल पर पहुंचे, जहां संदेही लड़के के पिता और उसके स्वजन भी ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। बेटी की मौत से दुखी पिता ने जैसे ही संदेही लड़के के स्वजनों को देखा तो वह आग बबूला हो गया और उसने लड़के के बड़े भाई के हाथ से कुल्हाड़ी छीन कर आरोपित के पिता पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी उसकी गर्दन और पीठ पर लगी। लहूलुहान हालत में उसे तुरंत मेडिकल कालेज लाया गया, जहां शाम के समय नरेंद्र को भोपाल रेफर कर दिया गया।

इनका कहना है

लापता लड़की का शव जंगल में मिला है। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही नाबालिग लड़के पर धारा 363 का मामला कायम कर लिया था। वहीं मृतका के पिता ने आरोपित के पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद लड़की के पिता पर हत्या के प्रयास का मामला कायम किया गया है। पुलिस द्वारा देर से कार्रवाई के आरोप की जांच की जाएगी।

– अशोक चौरसिया, एसडीओपी रहली

Related Articles

Back to top button