ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में बोले नरेंद्र सिंह तोमर- लोकसभा चुनाव से पहले ही टूट जाएगी विपक्षी दलों की डाल

ग्वालियर। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक का दायित्व संभालने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को पहली बार ग्वालियर आए।

मुद्दा विहीन विपक्षी एक डाल पर बैठने का प्रयास कर रहे

उन्होंने बैंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कहा लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से मुद्दा विहीन विपक्षी एक डाल पर बैठने का प्रयास कर रहे हैं। इनकी कोई विचारधारा नहीं है। और न ही इनके एकजुट होने का कोई आधार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव आने से पहले ही यह डाल स्वत: टूट जाएगी।

सिंधिया पार्टी के नेता, चुनाव में अहम भूमिका होगी

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के नवागत संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल में अप्रत्याशित परिवर्तन होगा। भाजपा अंचल की अधिकतर सीटें जीतेगी।

उन्होंने अंचल में पार्टी के दूसरे ध्रुव केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका के सवाल पर कहा सिंधिया पार्टी के नेता हैं। चुनाव में उनकी अहम भूमिका रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान अंचलभर से आए पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात भी की है।

Related Articles

Back to top button