ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
उत्तरप्रदेश

सुर्खियों में सेवन -सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, 10 रुपए के खर्च में 160 किमी का सफर, इंजीनियर भी हो जाएंगे फेल

UP News: आजमगढ़ में इन दिनों एक लड़के द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक बाइक सुर्खियों में है। इसकी वजह है युवक की बनाई एक खास मोटरसाइकिल। इस युवा ने जो बाइक बनाई है, उसकी खासियत यह है कि ये महज 10 रुपए के खर्च में 160 किलोमीटर तक का सफर तय करती है। इस बाइक को देखने वालों की भीड़ लगी हुई। इलाके के लोग लड़के की इस बाइक की खूबियों की चर्चा कर रहे हैं बाइक बनाने वाले असद अब्दुल्ला बाइक को अप्रुवल और अपडेट के लिए मुंबई लेकर जा रहे हैं।

आजमगढ़ के लोहरा फखरुद्दीनपुर गांव के असहद अब्दुल्ला आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से 7 सीटर बाइक तैयार की है। ये 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। आपने इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटी, कार, बस के बारे में सुना और देखा होगा। सवारी भी की होगी, लेकिन आजमगढ़ जिले के युवा ने ऐसा कमाल किया है कि लोगों के होश उड़ गए। जिले के छोटे से गांव लोहरा के रहने वाले असद अब्दुल्लाह ने एक खास बाइक बनाई है। जो आज के समय में किफायती साबित होगी। इस बाइक में न बिजली का खर्च और न ही पेट्रोल की चिंता, असद ने इस बाइक को अपडेट किया है। इसमें सोलर चार्जिंग सिस्टम है।

चलते-चलते भी चार्ज हो जाती है

यह बाइक चलते-चलते भी चार्ज हो जाती है। यदि आप इस पर बैठकर सवारी कर रहे हैं, तो यह अपने आप सोलर से चार्ज होती रहेगी। यदि आप घर में हैं, तो इस बाइक को बिजली से भी चार्ज कर सकते हैं। यही वजह है कि लोग इसे सबसे ज्यादा किफायती मान रहे हैं।

ड्राइवर समेत बैठ सकते हैं सात लोग

असद की इस बाइक पर ड्राइवर समेत कुल सात लोग एकसाथ बैठ सकते हैं। असद अब्दुल्लाह ने बताया कि इससे पहले वह इलेक्ट्रिक सात सीटर साइकिल भी बना चुका है। सोलर बाइक की बात करें तो वह एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर से ज्यादा चलती है। असद ने बताया कि वह अपडेट और अप्रुवल के लिए सोलर बाइक को लेकर मुंबई जा रहा है। उसने कहा कि वह केटीएम की स्पोर्ट्स बाइक भी बना चुका है, जो 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलती है।

बचपन से है ऐसे काम करने का शौक

असहद अब्दुल्ला का दावा है कि इन तरीकों के आविष्कारों का उनको बचपन से ही शौक है। इसके पहले वो अपनी केटीएम बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल चुके हैं। साथ ही छोटे-मोटे खिलौने से लेकर कई उपयोगी सामान बनाए हैं।

Related Articles

Back to top button