ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
मध्यप्रदेश

मानसून की सक्रियता बरकरार इंदौर उज्जैन सीहोर छिंदवाड़ा समेत 11 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

भोपाल मानसून द्रोणिका वर्तमान में इंदौर से होकर गुजर रही है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर दो प्रभावी मौसम प्रणालियां भी बनी हुई हैं। इनके प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उज्जैन में 65, खंडवा में 63, नर्मदापुरम में 56.4, सिवनी में 54.4, बैतूल में 53.4, भोपाल में 42.6, नरसिंहपुर में 40, धार में 30. 4, खरगोन में 30.4, रतलाम में 27, छिंदवाड़ा में 21.2, मलाजखंड में 18.4, इंदौर में 14.7, जबलपुर में 12.8, रायसेन में 6.4, पचमढ़ी में 6.2, मंडला में 3.3, उमरिया में 2.8, सागर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। उधर राजधानी में शुक्रवार रात को 10 बजे से एक बजे के मध्य लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली और भारी गरज-चमक के साथ डेढ़ इंच से अधिक वर्षा हुई थी।

भोपाल, नर्मदापुरम सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारे

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में छिंदवाड़ा, बैतूल, बुरहानपुर, रतलाम में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके अलावा बालाघाट, सीहोर, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर तथा उज्‍जैन जिलों में भी भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह, विदिशा, रायसेन, भोपाल, नर्मदापुरम, झाबुआ, शाजापुर आगर, मंदसौर, नीमच, गुना व अशोकनगर जैसे जिलो में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

रुक-रुककर हो रही बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, इंदौर, नागपुर से कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिणी ओडिशा एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह पश्चिम, उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से रुक-रुककर वर्षा हो रही है। हालांकि कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने की रफ्तार काफी मंद होने की वजह से अपेक्षाकृत नमी नहीं मिल रही है। इस वजह से अधिकतर स्थानों पर गरज-चमक के साथ ही तेज बौछारें पड़ रही है।

25 जुलाई से अनेक जिलों में भारी वर्षा के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिले हैं। उसके प्रभाव से 25 जुलाई से मप्र के अधिकतर जिलों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। वर्षा का सिलसिला तीन-चार दिन तक बना भी रह सकता है।

Related Articles

Back to top button