ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

निजी भूमि पर तालाब बनाकर प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली पालने पर कार्रवाई

इंदौर। इंदौर जिले की देपालपुर जनपद पंचायत की बड़ी कलमेर में निजी भूमि पर तालाब बनाकर प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली का पालन किया जा रहा था। मछली पालन विभाग के दल ने कार्रवाई करते हुए मछलियों को पकड़कर नष्ट किया। साथ ही मछली पालक को चेतावनी देते हुए मौके पर पंचनामा भी बनाया गया।

जिले में थाईलैंड की मांगूर मछली का पालन करने की सूचना मिलने पर मछली पालन विभाग ने कार्रवाई की। सहायक संचालक मत्स्य उद्योग एमके पानखेड़े ने बताया कि प्रतिबंधात्मक मांगूर मछली का पालन किए जाने की सूचना मिलने पर दल गठित कर मौके पर भेजा गया। देपालपुर स्थित बड़ी कलमेर में मछली पालक के निजी भूमि पर बने तालाब में प्रतिबंधात्मक थाईलैंड की मांगूर मछली का पालन किया जा रहा था।

भारत सरकार ने लगा रखा है प्रतिबंध

मछली पालन विभाग की टीम तालाब पर पहुंची और जाल चलवाकर थाईलैंड की मांगूर मछली पकड़ी। उक्त मछली को नष्ट करने की कार्रवाई मत्स्य निरीक्षक शिखा यादव द्वारा करवाई गई। मछली पालक के दूसरे तालाब में पंगेशियस और रूपचंदा मछली का पालन किया जा रहा था। गौरतलब है कि मांगूर मछली पालन पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। फिर भी लोग इसका पालन कर रहे हैं। विदेशी मांगूर को देशी बताकर बाजारों में बेचा जाता है। यह मछली अन्य मछलियों की अपेक्षा तेजी से बढ़ती है।

Related Articles

Back to top button