विदेश
बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन ने रद की अपनी भारत की यात्रा : राजनयिक सूत्र

नई दिल्ली। बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन ने भारत की अपनी यात्रा को रद कर दिया है। वह 12-14 दिसंबर के बीच भारत के दौरे पर थे। राजनयिक सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। साथ ही यह भी साफ नहीं हो पाया है कि आखिर क्यों बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अपना दौरा रद किया है। वैसे एके अब्दुल मोमन के दौरे के रद होने के पीछे कई वजह बताई जा रही हैं। देश का राजनीतिक माहौल भी इसकी एक वजह हो सकती है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी इस बारे में उपलब्ध नहीं हो पाई है।






