ब्रेकिंग
Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय...
देश

सुपारी किलर ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फैलाई दहशत

ग्वालियर, । बहोड़ापुर इलाके में डिस्क संचालक पप्पू राय की हत्या की सुपारी लेने वाले शूटर पीयूष आर्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। एक युवक को टारगेट कर गोलियां चलाई गई। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस मामले में बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले नितिन शुक्ला को उनके घर के पास ही पीयूष आर्य और उसके दोस्त सौरभ सिंह चौहान ने घेर लिया। इन लोगों ने उसे घेरकर गोलियां चलाई। पीयूष पप्पू राय मर्डर केस में शामिल था। सुपारी लेकर हत्या की थी। उस समय पुलिस ने उसे पकड़ा था। वह नाबालिग था।

नाबालिग होने का फायदा उसे मिला और वह छूट गया। अब उसने बाहर आकर फिर गुंडागर्दी शुरू कर दी है। वह आएदिन लोगों से चौथ वसूली, धमकाना और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस मामले में नितिन शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

इधर…महिला से सोने की चेन लूटने वाले आरोपितों की सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश: सागरताल चौराहे पर महिला से सोने की चेन लूटने वाले लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जिस रूट से लुटेरे भागे हैं, उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए। इसमें लुटेरे नजर आए हैं। हालांकि चेहरे स्पष्ट नहीं है। इसलिए अभी इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button