ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
विदेश

Elon Musk को आखिर X क्यों पसंद इन कंपनियों के साथ बेटे का नाम भी रखा एक्स

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक Elon Musk ने ट्विटर का नाम व लोगो बदलकर ‘एक्स’ कर दिया है। एलन मस्क का अंग्रेजी वर्णमाला के ‘एक्स’ लेटर से पुराना नाता है और अभी तक वे अपनी कई कंपनियों के नाम में ‘एक्स’ लेटर को शामिल कर चुके हैं। एलन मस्क को ‘एक्स’ के प्रति विशेष प्रेम आज से नहीं हैं, जबकि उन्होंने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तभी से वे ‘एक्स’ लेटर के प्रति आकर्षित हैं।

साल 1999 में X.com से शुरुआत

एलन मस्क ने साल 1999 में सबसे पहले ऑनलाइन बैंकिंग प्लेटफॉर्म की X.com की शुरुआत की थी। इस बैंकिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत उन्होंने पार्टनरशिप में शुरू की थी। हालांकि, साल 2001 में ही X.com का कॉन्फ़िनिटी कंपनी में विलय हो गया था और इसका नाम PayPal हो गया था।

साल 2002 में SpaceX स्थापना

एलन मस्क ने साल 2002 में स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉरपोरेशन (SpaceX) की शुरुआत की। एलन मस्क की यह एयरोस्पेस कंपनी, विमान बनाने का काम करती है। इसके अलावा SpaceX उपग्रह, संचार और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी काम करती है। एक अनुमान के मुताबिक एलन मस्क की इस कंपनी की कीमत करीब 150 अरब डॉलर है।

टेस्ला की मॉडल एक्स

Elon Musk ऑटोमोबाइल कंपनी टेस्ला के भी मालिक है। साल 2015 में टेस्ला कंपनी ने अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार मॉडल-X के नाम से लॉन्च की थी, जो टेस्ला की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों से से एक है।

साल 2017 में खरीदा X.com

एलन मस्क ने साल 2017 में X.com के अधिकार वापस खरीद लिए हैं और तब उन्हों ने कहा था कि एक्स लेकर का मेरे लिए बहुत ज्यादा भावनात्मक मूल्य है। इसके अलावा एलन मस्क ने आज तक कभी खुलासा नहीं किया है कि ‘X’ लेटर से उन्हें विशेष प्रेम क्यों हैं।

10 बच्चों में एक बेटे का नाम भी X

सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि एक मस्क के 10 बच्चों में से एक बेटे का नाम भी एक्स रखा है। यह Elon Musk और उनकी पूर्व प्रेमिका और गायिका ग्रिम्स का एक बेटा है, जो 2020 में पैदा हुआ था, जिसका नाम उन्होंने X AE A-XII मस्क है। इसके अलावा 2021 में एक बेटी भी पैदा हुई थी, जिसका नाम उन्होंने एक्सा डार्क साइडरल मस्क रखा है।

Related Articles

Back to top button