ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैढ़न पहुंचे संत रविदास समरसता यात्रा का किया शुभारंभ

 सिंगरौली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह करीब 10.50 बजे सिंगरौली पहुंचे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बैढ़न में संत रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल होने वाले संतों को सम्मानित किया गया। संतों ने मुख्यमंत्री को संत रविदास जी की जन्म-भूमि की मिट्टी एवं गंगाजल भेंट किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली पहुंचे

मुख्यमंत्री मुख्यालय बैढ़न के रामलीला मैदान में संत शिरोमणि समरसता रथ यात्रा का शुभांरभ किया। इसके बाद देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। समारोह में मुख्यमंत्री 693करोड़ 34 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्‍यास तथा लोकार्पण व 672 करोड़ 25 लाख की रिहंद माइक्रो सिचाई परियोजना का शिलान्‍यास किया।

देवसर के सभागार तथा उत्‍कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान की बाउंड्री बाल का लोकार्पण करेंगे

समारोह में मुख्यमंत्री 9 करोड़ 90 लाख से निर्मित शासकीय महाविद्यालय देवसर के सभागार तथा उत्‍कृष्ट विद्यालय देवसर के खेल मैदान के बाउंड्री बाल का लोकार्पण किया। 5 करोड़ 93 लाख लागत से बनाए गए। शासकीय पालीटेक्निक कालेज के अतिरिक्त कक्ष तथा प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विकास परियोजना द्वारा 5 करोड़ 36 लाख से बनाई गई अमहरा मलगिया डांड से करामी सड़क का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम हुआ था निरस्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंगलवार की शाम सिंगरौली कार्यक्रम में शिरकत करना था। दोपहर अचानक कतिपय कारण से कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button