मोदी सरकार ने किया माहौल खराब, अब लोगों को खुद बचाना होगा देश: सोनिया गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्दशा देखकर तकलीफ हो रही है। परिवारिक आत्महत्याएं की घटनाएं की खबरें आज देश में आम हो गई हैं।
सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से सवाल किया कि नोटबंदी से कालाधन क्यों नहीं वापस आया है? हमारी कंपनियां क्यों बेची जा रही हैं? सरकार को खजाना खाली क्यों हो गया है? कहां है आज सबका साथ सबका विकास। बिना बहस के विधेयक पास हो रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, समाज और देश की जिंदगी में कभी-कभी ऐसा वक्त आता है कि उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ता है। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे व्यापार बर्बाद हो गए, ऐसे दुकानदार आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए।वे हर दिन संविधान का उल्लंघन करते हैं और फिर संविधान दिवस भी मनाते हैं।






