ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

मोदी सरकार ने किया माहौल खराब, अब लोगों को खुद बचाना होगा देश: सोनिया गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्दशा देखकर तकलीफ हो रही है। परिवारिक आत्महत्याएं की घटनाएं की खबरें आज देश में आम हो गई हैं।

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से सवाल किया कि नोटबंदी से कालाधन क्यों नहीं वापस आया है? हमारी कंपनियां क्यों बेची जा रही हैं?  सरकार को खजाना खाली क्यों हो गया है? कहां है आज सबका साथ सबका विकास। बिना बहस के विधेयक पास हो रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, समाज और देश की जिंदगी में कभी-कभी ऐसा वक्त आता है कि उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ता है। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे व्यापार बर्बाद हो गए, ऐसे दुकानदार आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए।वे हर दिन संविधान का उल्लंघन करते हैं और फिर संविधान दिवस भी मनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button