ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मनोरंजन

The Kapil Sharma Show: कृष्णा ने मामा को लेकर कही ये बात, सलमान खान भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

नई दिल्ली। कॉमेडी स्टार कृष्णा अभिषेक ने एक बार फिर बातों ही बातों में अपने मामा गोविंदा पर काउंटर अटैक किया है। कृष्णा और गोविंदा फैमिली के बीच रिश्तों में आई तल्खी अब जगजाहिर है। पहले भी कई बार कृष्णा मीडिया के सामने और द कपिल शर्मा पर कॉमेडी के रुप में अपने मामा पर अटैक कर चुके हैं। ऐसा ही कृष्णा ने एक बार फिर किया और इस बार यह काउंटर अटैक दंबग-3 स्टार सलमान खान के सामने किया गया, जिसके सुनकर सलमान अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दरअसल, सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग-3 के प्रमोशन के लिए फिल्म की कास्ट के साथ द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे थे। जहां कृष्णा ने भी अपने एक्ट से सभी को खुब हंसाया और सलमान खान तो हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे। अपने एक्ट के दौरान ही कॉमेडी के साथ साथ कृष्णा अपने मामा पर तंज कंसने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने एक मजेदार बात कह दी

एक्ट के दौरान कृष्णा, दबंग-3 के निर्देशक प्रभु देवा के पास जाते हैं और कहते हैं ‘आपके साथ फिल्म में अच्छा नहीं हुआ है। इतनी बड़ी फिल्म है और इतना बड़ा गाना है और इतने अच्छे डांसर होने के बाद भी आपको गाने में इतना सा ही रोल दिया गया है। इसी बीच कपिल ने जवाब दिया- अरे वो फिल्म के डायरेक्टर हैं ना। इस पर कृष्णा पूछते कहते हैं, ‘सलमान भी डायरेक्टर हैं? लेकिन उन्होंने तो पूरा रोल दिया है अरबाज को फिल्म में। मैं सच बोलता हूं, भाई-भाई होता है, ये मामा-चाचा सब बातें हैं’

कृष्णा की इस बात से सब हंसने लगते हैं और सलमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। बता दें कि इससे पहले गोविंदा की फैमिली भी शो में पहुंची थी और उस वक्त कृष्णा उनके सामने नहीं आए थे। इसपर कृष्णा ने कहा भी था, ‘मेरे ना आने की वजह मामा गोविंदा नहीं बल्कि मामी सुनीता थीं। मामी नहीं चाहती थीं कि जब वो लोग आएं तो मैं शो में आऊं’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button