ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जाएंगे अग्रवाल समाज के 1500 लोग

इंदौर। अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा इंदौर में रहने वाले अग्रवाल समाज के लोगों के लिए धार्मिक यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा 6 अगस्त को सुबह सात बजे इंदौर के अलग-अलग स्थानों से रवाना होगी। समाज के 1500 लोगों को 25 बसों के माध्यम से ओंकारेश्वर, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

समाज के लोगों के लिए मालवा मिल चौराहा, अग्रसेन प्रतिमा, गिरधर महल, अग्रसेन चौक, दशहरा मैदान, एरोड्रम रोड, हंसदास मठ पर बसों की व्यवस्था की गई है। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से भी जाएंगे। समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल, महामंत्री पवन सिंघल, उत्सव प्रमुख समन्वयक संजय बांकड़ा, किशोर गोयल के नेतृत्व में यात्रा होगी।

51 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाएंगे

बारिश के दिनों में यात्रियों को कोई समस्या न हो, इसलिए समिति द्वारा ओंकारेश्वर में 20 हजार स्क्वेयर फीट का वाटरप्रूफ डोम तैयार करवाया गया है। इसमें सभी श्रद्धालुओं द्वारा 51000 पार्थिव शिवलिंग बनाएंगे। इन शिवलिंग का आचार्य के सान्निध्य में रुद्राभिषेक और मंत्र द्वारा पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सभी पार्थिव शिवलिंग नदी में प्रवाहित किए जाएंगे। इस दौरान समाज और घर-परिवार के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाएगी।

551 फीट लंबी चुनरी करेंगे अर्पित

समिति सदस्य पूजन के बाद चुनरी यात्रा निकालकर मां नर्मदा को 551 फीट लंबी चुनरी अर्पित की करेंगे। आयोजन को लेकर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। साथ ही समिति के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button