ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

मुंबई में साड़ी व्यापारी को लगी थी ड्रग्स की लत रतलाम में करता था कोकीन पार्टी शहर में बनाए कस्टमर

रतलाम। शहर सहित जिले में नशीले पदार्थ स्मैक, ब्राउन शुगर का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। कुछ वर्षों से शहर में एमडी नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। पहले ड्रग्स राजस्थान से रतलाम आता था, लेकिन अब महाराष्ट्र व गुजरात से भी सप्लाई हो रही है। पुलिस ने नशे का कारोबार फैलाने के मामले में दो साड़ी व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी राहुलकुमार लोढा ने बताया कि 15 जून 2023 को होटल व्यापारी सचिन सोलंकी का शव कुएं में मिला था। जानकारी मिली थी कि वह नशीले पदार्थ बेचने वालों के संपर्क में था। नशीले पदार्थों के कारोबार की चेन खंगालना शुरू की तो धीरे-धीरे कई नई जानकारियां मिलीं। ब्राउन शुगर की तस्करी करते आरोपित साजिद उर्फ सज्जू पुत्र साबिर हुसैन निवासी हाथीखाना रोड को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने आरोपित जफर मेवाती पुत्र अजीज मेवाती निवासी ग्राम हसनपालिया हाल मुकाम जावरा का नाम बताया।

जफर को गिरफ्तार करने पर उसने मादक पदार्थ आरोपित 39 वर्षीय दीपक नागौरी पुत्र चंद्रप्रकाश नागौरी निवासी घास बाजार व 52 वर्षीय मनोज जैन पुत्र पारसमल जैन निवासी नौलाईपुरा हाल मुकाम दादर वेस्ट मुंबई से उपलब्ध कराने की जानकारी दी। दीपक व मनोज को शनिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गुजरात के एक व्यक्ति से स्मैक व ब्राउन शुगर लेते थे। गुजरात के व्यक्ति सहित दो आरोपितों की तलाश जारी है।

पत्नी के निधन के बाद गया था मुंबई

एसपी लोढा ने बताया कि मनोज जैन शहर में साड़ी का व्यापार करता था। वर्ष 2012 में पत्नी का निधन होने के बाद वह मुंबई जाकर वहां एमसीएक्स का काम करने लगा। उसे अच्छी आय होने लगी। वह मुंबई में देह व्यापार के अड्डों पर जाने लगा और उसे कोकीन के नशे की लत पड़ी। रतलाम आने पर मुंबई से कोकिन लाकर यहां अमीरी दिखाने के लिए दोस्तों, परिवार के लोगों को पार्टी देता। पार्टी में कोकिन का नशा कराता था। उसके साथ रिश्तेदार दीपक भी शामिल हो गया। इस तरह मनोज ने शहर में कस्टमर बैस बनाना शुरू किया।

जफर ने कराया एमडी नशा

एक पार्टी में मनोज की मुलाकात जफर से हुई। जफर ने उसे एमडी नशा उपलब्ध कराया। एमडी एक सिंथेटिक ड्रग होता है, उसका नशा कोकीन से ज्यादा होता है। मनोज को एमडी की लत लगी, तो वह दोस्तों व परिचितों को भी एमडी नशा कराने लगा। धीरे-धीरे एमडी नशे की लत वाले युवाओं की संख्या बढ़ती गई। एमडी नशा काफी महंगा होता है। कई संभ्रात व बड़े परिवारों के युवा इसकी लत का शिकार हो गए। यासिर उर्फ बाजा निवासी कलाईगर रोड भी नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त पाया गया। उसे भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ेंगे

शहर में सप्लाय हो रहे एमडी, स्मैक, ब्राउन शुगर आदि नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ी जाएगी। ड्रग्स कारोबार से जुड़े बड़े माफियाओं को भी गिरफ्तार किया जाएगा। जिन लोगों को एमडी की लत लग चुकी है, उन्हें लत से मुक्त कराने के प्रयास करेंगे, लेकिन यदि कोई एमडी के साथ पकड़ा जाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल लोढ़ा, एसपी

Related Articles

Back to top button