ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस नेताओं के ट्विटर-कटिंग की जांच करेगी इंदौर पुलिस

इंदौर। फर्जी पत्र और खबर की कटिंग ट्वीट करने वाले कांग्रेस नेताओं की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्विटर से उन अकाउंट्स की जानकारी मांग रही है, जिनसे पत्र ट्वीट किया गया था।

संयोगितागंज थाने की पुलिस ने शनिवार को भाजपा नेता निमेष पाठक की शिकायत पर ज्ञानेंद्र अवस्थी सहित कांग्रेत नेता प्रियंका गांधी, कमल नाथ और अरुण यादव के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था। एडीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के मुताबिक, ज्ञानेंद्र अवस्थी के नाम से पत्र जारी हुआ था। उसी आधार पर अखबार में खबर प्रकाशित हुई है।

पुलिस ने तैयार किए जांच के बिंदु

पत्र और खबर की कटिंग को कांग्रेस नेताओं द्वारा ट्वीट किया था। संयोगितागंज थाना पुलिस ने जांच के बिंदु तैयार किए हैं। सबसे पहले तीनों नेताओं के नाम से बने ट्विटर अकाउंट की जानकारी मांगी जाएगी। उस पेपर कटिंग की सत्यता भी जांची जाएगी, जिसे नेताओं ने पोस्ट किया है।

यह लिखा है वायरल पत्र में

संयोगितागंज थाने में शिकायत मिली थी कि ज्ञानेंद्र अवस्‍थी नामक व्‍यक्ति के नाम से एक पत्र वायरल किया गया है। इसमें मध्य प्रदेश के अधिकारियों द्वारा 50 प्रतिशत कमीशन मांगने का उल्‍लेख है और उसे कुछ ट्विटर हैंडल से वायरल किया गया है।

Related Articles

Back to top button