ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
मनोरंजन

पति आनंद संग सोनम की जबरदस्त केमिस्ट्री, इस हॉलीवुड सिंगर के ब्रांड को किया फॉलो

मुंबई: ग्लैमर की दुनिया में फैशन क्वीन सोनम कपूर हमेशा ही अपने ड्रेसिंस सेंस से सबको इंप्रेस करती हैं। हाल ही में उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है, जिसमें वो वो बला की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

दरअसल, शनिवार रात मुंबई में जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स पहुंचे।

वहीं, सोनम पति आनंद आहूजा संग इस समारोह में पहुंचीं। इस फंक्शन के अलावा उन्होंने फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

इस दौरान सोनम रिहाना के सबसे ट्रेंडिंग ब्रांड ‘फेंटी’ का शानदार पैंटसूट पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। जानकारी के लिए बता दें कि ‘फेंटी’ ब्रेंड हॉलीवुड सिंगर रिहाना का ब्रांड है, वो खुद भी फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने एक पेस्टल पिंक ओवरसाइज वाली पैंटसूट पहनी थी।

सोनम ने ब्लेजर जैकेट को ढीले बैगी पैंट के साथ पेयर किया। इस पैंट सूट के साथ सोनम ने बहुत महंगे ‘नाइक’ जॉर्डन के साथ स्टाइल करके एक स्पोर्टी टच दिया। मिसेज आहूजा ने बैक लो बन के साथ लाइट मेकअप किया हुआ है।

वहीं, उन्होंने तनिष्का डायमंड आर्ट ज्वेलरी पहनी थी, जो उनके लुक को परफैक्ट बना रही है।

इन तस्वीरों में सोनम जबरदस्त ड्रेस में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। सोनम ने पति, आनंद के साथ पोज दिए। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

बता दें कि सोनम सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहती हैं और अपने कई तस्वीरों को भी शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट दलकीर सलमान हैं। फिल्म में सोनम जोया सोलंकी का किरदार निभाएंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button