ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

नागरिकता कानून को लेकर ​जामिया में हिंसा, छात्रों ने PM मोदी को लिखा पत्र

भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर के 100 से अधिक छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। पत्र में लिखा गया कि हम संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हैं।

छात्रों ने लिखा कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि अन्यायपूर्ण कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को न कुचलें। इसमें कहा गया कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की हम निंदा करते हैं। अहिंसक नागरिक अवज्ञा हमारे गणतंत्र के मूल में है। हमारा अनुरोध है कि आप यह सुनिश्चित करें कि छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहें और उनके खिलाफ बड़े प्राधिकारों और जिम्मेदारी वाले पदों पर बैठे राज्य के रखवालों समेत कोई भी हिंसा न भड़काए।

छात्रों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में साफ किया गया कि उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर पत्र लिखा है। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलूर के छात्रों ने भी जामिया, एएमयू के छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button