ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की डंपर से कुचलने से मौत

दिल्ली/भोपाल: राजधानी दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली से वापस लौट रहे मध्य प्रदेश के भिंडे जिले के एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भिंड जिले के मुरावली गांव निवासी धनजू वंशकार के रूप में हुई है। भिंड से कई बसों से कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे। जब कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली से लौट रहे थे, तब रास्ते में पलवल के पास एक ढाबे पर बस रुकी थी।

वहीं पलवल के पास ढाबे पर बस इसलिए रोकी गई थी, ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ता खाना खा लें। इस बीच ढाबे पर ही एक डम्पर ने धनजू वंशकार को कुचल दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ता धनजू वंशकार की मौत पर दुख जताया है। कमलनाथ के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से लौट रहे मध्य प्रदेश के लहर के मुरावली गांव के एक कांग्रेस कार्यकर्ता धनजू वंशकार की एक दुर्घटना में मौत की दुखद खबर मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से प्राप्त हुई। मृतक के परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं है। दुख की इस घड़ी में मृतक के परिवार की हरसंभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।’

Office Of Kamal Nath

✔@OfficeOfKNath

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से लौट रहे मध्यप्रदेश के लहार के मुरावली गाँव के एक कांग्रेस कार्यकर्ता धनजू वंशकार की एक दुर्घटना में मौत की दुःखद ख़बर मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से प्राप्त हुई।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
दुख की इस घड़ी में परिवार की हरसंभव मदद के निर्देश।

713 people are talking about this
दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आयोजित की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने यह रैली आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ की थी। इस रैली में हिस्सा लेने देश के कोने-कोने से भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे थे।

इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत अन्य कांग्रेसी दिग्गज भी शामिल हुए थे। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने जनसमूह को संबोधित किया था और मोदी सरकार पर करारा हमला बोला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button