ब्रेकिंग
नूंह में मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदला, दो पक्षों में जमकर बरसे ईंट-पत्थर, कई घायल 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया, संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति की हालत नाजुक CM नायब सिंह सैनी से मिले हरियाणा-पंजाब के कलाकार, 'नशा मुक्त प्रदेश' के संकल्प को मिला कला का साथ चाईबासा में फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, हिरासत में नाबालिग एशिया के सबसे गर्म सूर्यकुंड में लगा मकर संक्रांति का मेला, सैकड़ों लोगों ने लगाई डुबकी जमशेदपुर में टुसू मेले का आयोजन, लोगों को किया गया पुरस्कृत मोरहाबादी मैदान में नमो पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई कार्रवाई को बाबूलाल मरांडी ने बताया पुलिसिया गुंडागर्दी, तो झामुमो... पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड क्षेत्र में फिर दिखा कातिल हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने कि... देवघर के मधुपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री हफीजुल अंसारी की भूमिका पर ...
विदेश

वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन का प्राइवेट प्लेन क्रैश, प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की मौत

रूस के मॉस्को के उत्तर में निजी जेट क्रैश होने से दस लोगों की मौत हो गई है। बीबीसी न्यूज़ के मुताबिक, इनमें वैगनर नेता येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। ये विमान राजधानी मास्को से सेंट पिटर्सबर्ग जा रहा था। रूस में एक असफल विद्रोह करने वाले वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कुछ ही दिनों पहले पब्लिक में दिखे थे। इस विमान में तीन क्रू मेंबर समेत 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है।

जानिए कौन हैं येवगेनी प्रिगोझिन?

यूक्रेन युद्ध के दौरान वैगनर ग्रुप को पुतिन की पर्सनल आर्मी कहा जाता था। लेकिन जून के आखिरी हफ्ते में येवगेनी प्रिगोझिन ने रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का ऐलान कर दिया और बड़ी संख्या में वैगनर ग्रुप के लड़ाके मॉस्को की ओर बढ़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना ने भी भारी मोर्चाबंदी कर ली। इसी बीच बेलारुस के राष्ट्रपति ने बीच-बचाव किया और प्रिगोझिन ने अपना मार्च रोक दिया। उसके बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि पुतिन अपने दुश्मन को ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहने देंगे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस प्लेन के रूसी एयर डिफेंस ने निशाना बनाया।

Related Articles

Back to top button