ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

सीएम के नाम तीन सूत्रीय मांग को लेकर ‘आप’ ने सौंपा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट परिसर का किया घेराव

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के नाम तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव करते हुए आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन सौंपा। ‘आप’ मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध के मद्देनजर कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करते हुए दुष्कर्म पीड़ित परिवार को राहत, बिजली कर्मी आत्महत्या मामले में परिवार को तत्काल मुआवजा व अनुकंपा नियुक्ति और बर्खास्त स्वास्थकर्मियों को तत्काल बहाल करने संबंध में मुख्यमंत्री के नाम रायपुर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया।

सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लचर कानून व्यवस्था के कारण रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मंदिर हसौद थाने में दो बहनों के साथ दरिंदगी की गई है। समाचार पत्रों से ज्ञात हो रहा है कि इसमें थाने के सहाय उप निरीक्षक का पुत्र भी शामिल है। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपितों पर कानून संमत कड़ी कार्रवाई किया जाकर उनके परिवार के एक सदस्य को विशेष प्रकरण मानकर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जाकर 50 लाख रूपये मुआवजा प्रदान की जाए।

‘आप’ प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया कि आज 4 सिंतबर को विद्युत मण्डल के ठेका कर्मी रवि कुमार निर्मलकर, द्वारा प्रताड़ना से पीड़ित होकर, आत्महत्या किया गया है। उन्होने अपने मृत्यु पूर्व लिखे पत्र में अधिकारियों व ठेकेदार को दोषी ठहराया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कर मृतक परिवार को 5 लाख रूपये मुआवजा प्रदान कर उसके आश्रित परिवार तत्काल अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाय।

वहीं, आम आदमी पार्टी के रायपुर जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता डेंगू, मलेरिया, डायरिया से पीड़ित है। दूसरी ओर स्वास्थ फेडरेशन के कर्मचारी अपनी मांगों के लिए 21 अगस्त से अनिश्चितकालिन आंदोलन पर है। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ मंत्री इनकी मांगों का समाधान करने के बदले बर्खास्तगी, एफआईआर कर दंडनात्मक कार्रवाई कर रहे है। इससे जनता कर्मचारी परेशान है। साथ ही शासन की छवि भी धूमिल हो रही है।

Related Articles

Back to top button