ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
देश

राहुल नवीन बने ED के कार्यवाहक निदेशक, संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल खत्म

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी राहुल नवीन को शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति निवर्तमान निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक सरकारी आदेश के अनुसार 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी नियमित निदेशक की नियुक्ति, या अगला आदेश जारी होने तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। नवीन अभी ईडी के विशेष निदेशक हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में मिश्रा के कार्यकाल को 15 सितंबर तक बढ़ाने के साथ यह भी कहा था कि अब उनका कार्यकाल और नहीं बढ़ाया जाएगा। शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा मिश्रा के कार्यकाल को लगातार एक-एक साल के लिए बढ़ाए जाने की दो अधिसूचनाओं को गैर कानूनी करार देते हुए कहा था कि यह 2021 के आदेश का ‘उल्लंघन’ है, जिसके मुताबिक आईआरएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यकाल नहीं देने को कहा गया था।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी मिश्रा को 18 नवंबर, 2023 तक पद पर रहना था। आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के रूप में संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर 2023 को समाप्त कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला मिश्रा को दिए गए सेवा विस्तार को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और जया ठाकुर, तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और साकेत गोखले द्वारा चुनौती देते हुए दायर याचिकाओं सहित अन्य याचिकाओं का निस्तारण करते हुए सुनाया था। मिश्रा को पहली बार 19 नवंबर, 2018 को दो साल के लिए ईडी निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था। बाद में, 13 नवंबर, 2020 को आदेश जारी कर केंद्र सरकार ने नियुक्ति पत्र को पिछली तारीख से संशोधित किया और उनका दो साल का कार्यकाल बढ़ाकर तीन साल कर दिया।

Related Articles

Back to top button