ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

अरुणाचल भाजपा प्रमुख के घर के सामने आगजनी, तीन गिरफ्तार

ईंटानगर: अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने रविवार को कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निजी आवास के सामने आगजनी स्थायी निवास प्रमाणपत्र (पीआरसी) मामले से संबंधित थी और बीते शुक्रवार की इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि एक शख्स कार से आया उसे अरुणाचल भाजपा अध्यक्ष तापिर गाओ के यहां स्थित निजी आवास पर शुक्रवार सुबह खड़ा किया और गाड़ी में आग लगा दी। बाद में उसने एक कुत्ते को भी मार डाला।

राजधानी के पुलिस अधीक्षक तुम्मे अमो ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक तोंगम जोमोह ने अपनी गाड़ी को आग लगा दी और जिस कुत्ते को उसने मारा वह भी उसी का था। एसपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान जोमोह ने दावा किया कि वह गाओ के खिलाफ था क्योंकि पीआरसी मुद्दे के पीछे उनका हाथ था और उन्होंने राज्य में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में दो गैर-आदिवासियों को भी पार्टी टिकट दिया।

पीआरसी के मुद्दे को लेकर राज्य में फरवरी में काफी विवाद हुआ था। भाजपा सरकार की उस घोषणा के बाद ईंटानगर और नाहरलागुन कस्बे में हिंसक प्रदर्शन हुए थे जिसमें उसने कहा था कि वह अरुणाचल प्रदेश के छह समुदाय के सदस्यों को पीआरसी जारी करने पर विचार कर रही है जो प्रदेश के मूल निवासी नहीं हैं लेकिन दशकों से यहां रह रहे हैं। एसपी ने कहा कि जोमोह को असम के लखीमपुर जिले से रविवार को गिरफ्तार किया गया जबकि उसके दो साथियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button