ब्रेकिंग
RIMS Ranchi Doctor Death: रिम्स के पीजी छात्र डॉ. सानू सनल बरवार का निधन; घर में मृत पाए गए डॉक्टर, ... Deoghar Development News: देवघर में सड़कों का होगा कायाकल्प; विधायक सुरेश पासवान ने की कई नई परियोजन... Maiya Samman Yojana Fraud: सिमडेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा; पुरुष ने महिलाओं के नाम पर हड़पे 30 हजार, FIR ... Jharkhand Weather Update: झमाझम बारिश से झारखंड में गर्मी का 'दहन'; रांची में पारा 8.6 डिग्री लुढ़का... Chatra Crime News: चतरा पुलिस का बड़ा प्रहार; सिमरिया में 6 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Kho-Kho Championship in Jamtara: जामताड़ा में राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आगाज; 16 जिलो... Palamu Murder Case: पारा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा; 25 हजार के लेन-देन और रंजिश में दोस्त ने ही की ... Jharkhand High School Teacher Recruitment: नियुक्ति घोटाले की जांच तेज; फैक्ट-फाइंडिंग कमीशन ने JSSC... Dhanbad Railway Underpass: बड़की बोआ अंडरपास बना 'तालाब'; जलजमाव से 20 गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामी... Ramgarh Cyber Crime: साइबर ठगी और फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश; 44 लाख की अवैध निकासी के मामले में एक...
मध्यप्रदेश

इंदौर घूमने आई अंडमान-निकोबार की महिला के बैग से जेवर चोरी, रिक्शा चालक गिरफ्तार

इंदौर । अंडमान-निकोबार से इंदौर घूमने आई महिला के बैग से जेवरात चोरी हो गए। महिला ने घर जाकर ई-एफआइआर से इसकी शिकायत की, जिस पर क्राइम ब्रांच और तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपित रिक्शा चालक समीर को गिरफ्तार किया। आरोपित रिक्शा चालक महिला का फेसबुक पर दोस्त है।

पुलिस के मुताबिक, मरजीना निवासी शादीपुर अंडमान-निकोबार ने करीब चार दिन पहले ई-एफआइआर दर्ज करवाई। इसमें पीड़िता ने बताया कि 27 जुलाई को वह इंदौर घूमने आई थी, यहां से उज्जैन गई। घटना दिनांक को 56 दुकान से आटो रिक्शा से एयरपोर्ट गई थी। जब रात दो बजे एयरपोर्ट में बैग चेक किया तो उसमें रखे जेवरात नहीं थे। इसके बाद उसने आरोपित समीर से पूछा तो मना कर दिया।

आरोपित के पास से चुराए जेवर बरामद

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित आटो चालक समीर खान निवासी नेहरू नगर (उज्जैन) हाल मुकाम सदर बाजार इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपित से महिला के जेवरात भी जब्त कर लिए हैं। मामले में पीड़िता ने इंदौर पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

Related Articles

Back to top button