ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मध्यप्रदेश

छात्रावास में 5 साल से नहीं है बिजली, परेशान छात्रों ने रहने से किया इंकार: छात्रावास में 5 साल से नहीं है बिजली, परेशान छात्रों ने रहने से किया इंकार

बनवार। जहां एक और छात्रावास में सुविधाओं के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं वहीं बनवार बालक छात्रावास में पांच वर्षों से बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया। गर्मी और अंधरे में रहने को मजबूर छात्रों ने अब छात्रावास में रहने से इनकार कर दिया है। लाखों की लागत से बना छात्रावास भवन खाली पड़ा हुआ है।

छात्रावास अधीक्षक काट रहे बिजली दफ्तर के चक्कर

मामला बनवार के सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास का है। जहां पर गांव से दूर पथरीले क्षेत्र में नवीन बिल्डिंग संचालित हो रही छात्रावास को 5 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है और बिजली कनेक्शन के लिए छात्रावास अधीक्षक 5 वर्षों से बिजली वितरण केंद्र नोहटा के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारी, कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। नतीजन बिना बिजली के छात्रावास का संचालन छात्रावास अधीक्षक के लिए मुश्किल हो गया है जिसके चलते अब छात्रों ने भी छात्रावास में रहने से मना कर दिया है।

चार लाख से अधिक का स्टीमेट दिया

सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास में बिजली कनेक्शन विद्युत वितरण केंद्र नोहटा के द्वारा नहीं दिया गया। तीन लाख 24 हजार 874 की राशि अगस्त 2023 में जमा की गई है। बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया और अब बिजली कनेक्शन के लिए चार लाख से अधिक का स्टीमेट दिया गया जिसको जमा करने के बाद बिजली कनेक्शन देने की बात बिजली कंपनी के द्वारा की जा रही है।

छात्रावास अधीक्षक राजू तिलारिया का कहना है सीनियर जनजाति बालक छात्रावास आवादी क्षेत्र से बाहर नवीन भवन में शिफ्ट हुए 5 वर्ष से अधिक समय बीत गया, लेकिन छात्रावास के लिए अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। जबकि विद्युत वितरण केंद्र नोहटा के द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए जो स्टीमेट 3 लाख 24 हजार 874 का दिया गया था उसकी राशि अगस्त 2023 में जमा कर दी गई है, लेकिन विद्युत वितरण केंद्र के द्वारा एस्टीमेट की राशि बढ़ा पुनः जमा करने को कहा गया है। बिन विजली से गर्मी और अंधेरे की बजह से छात्रावास में रहने से छात्रों के द्वारा इनकार कर दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों से चल रही बात

नोहटा विद्युत वितरण केंद्र जेई प्रभात दुबे का कहना है डिमांड नोट की राशि जमा करने की वजह से यह समस्या हो रही है। विभागीय अधिकारियों के बात चल रही सही अकाउंट में डिमांड नोट राशि जमा होने पर जल्द ही छात्रावास के लिए बिजली कनेक्शन की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button