ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

CAA Protest: घूम-घूम कर लोगों के बीच पहुंची पुलिस, शांति बनाए रखने के लिए कहा- ‘शुक्रिया’

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने रविवार को उत्तर-पूर्वी जिले में फ्लैग मार्च निकालने के दौरान लोगों द्वारा शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर उनका धन्यवाद किया। जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्य ने ट्विटर के जरिये भी धन्यवाद दिया। इस दौरान हिंसा ग्रस्त इलाकों में रही शांति के कारण पुलिस ने माइक लेकर बाकायदा नागरिकों का धन्यवाद किया और अमन-चैन बनाए रखने में सहयोग मांगा।

PunjabKesari

सूर्य ने ट्वीट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस की मदद के लिए शुक्रिया। इससे पहले शनिवार को भी पुलिसकर्मियों ने शाहदरा जिले के सीमापुरी, गीता कॉलोनी, जगतपुरी, कृष्णा नगर, गांधी नगर और अन्य इलाकों का दौरा कर लोगों को सहयोग करने के लिये धन्यवाद दिया था। सूर्य ने कहा कि रविवार को भी हमने आरएएफ के साथ उत्तर-पूर्वी जिले के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। हमने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। हम स्थानीय लोगों के संपर्क में हैं और लोगों से पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करने का अनुरोध कर रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जुमे की नमाज के लिये बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे, लेकिन हिंसा का एक भी मामला सामने नहीं आया, इसलिये पुलिस ने उन्हें धन्यवाद दिया। इससे पहले मंगलवार को नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। उस दौरान पुलिसकर्मियों समेत 21 लोग घायल हो गए थे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ था। उन प्रदर्शनों के बाद इलाके में शांति बरकरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button