ब्रेकिंग
सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा... जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा, बेकाबू आई-20 कार सीधे शोरूम में जा घुसी
मध्यप्रदेश

बिल्डर ने कटवा दिए 100 हरे-भरे पेड़, प्रशासन मौन, हरियाली के बचाव में उतरे रहवासी

भोपाल। शहर के बावड़िया कलां क्षेत्र में सलैया स्थित नहर के किनारे लगे करीब 100 पेड़ों को एक बिल्डर ने कटवाकर कब्जा करते हुए रास्ता बनाना शुरू कर दिया। पेड़ों की कटाई देखकर आसपास की कालोनियो के रहवासी आक्रोशित हो गए और हरियाली के बचाव में सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बिल्डर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सिंचाई विभाग से लेकर प्रशासन तक को शिकायत की है। साथ ही नहर बचाओ पेड़ बचाओ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

बिल्डर ने हरियाली का हवाला देकर वसूली थी अतिरिक्त राशि

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि बिल्डर से जब उन्होंने कालोनी में मकान खरीदा, तब बताया गया था कि बिल्डिंग के सामने सिंचाई विभाग की नहर है, जिसके दोनों ओर हरियाली है। हरे-भरे माहौल के बीच घर लेने के लिए उन्होंने बिल्डर को 50 से 80 हजार रुपए अतिरिक्त भी दिए, लेकिन अब बिल्डर कालोनी के सामने की हरियाली को बर्बाद कर रहा है। उसने तीन दिन में नहर के किनारे लगे करीब सौ छोटे-बड़े हरे-भरे पेड़ों को कटवा दिया है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

उधर, इस मामले में बिल्डर का कहना है कि उसने सिंचाई विभाग से अनुमति ली है, लेकिन जब हमने सिंचाई विभाग से बात की तो उन्होंने किसी भी अनुमति की बात से इंकार कर दिया। शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग की ओर से कोई अधिकारी या कर्मचारी मौका मुआयना करने नहीं आया। इधर, बिल्डर ने जेसीबी से पेड़ों को उखाड़कर सड़क बना दी है। एक-दो दिन में यहां डामर रोड बनाई जानी है।

Related Articles

Back to top button