ब्रेकिंग
Punjab BJP News: केवल सिंह ढिल्लों का कार्यभार ग्रहण समारोह; भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जुटेंगे ... Bikram Majithia Case: गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज; अमृतसर आवास पर दबिश के बाद हाईकोर्ट पह... Jalandhar Sarafa Market: सोना-चांदी खरीदने से पहले देखें आज की नई कीमतें, जानें 24 कैरेट गोल्ड का रे... Bikram Majithia Case: बिक्रम मजीठिया की FIR पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई; सरकार ने मांगा समय... Ludhiana NH-44 News: बस्ती जोधेवाल के पास 2 दिनों से खड़ा है हादसाग्रस्त ट्रक; राहगीर परेशान, प्रशास... PNB Theft Attempt in Dasuya: ऊच्ची बस्सी में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश; चोर ने तोड़ी ग्रिल,... Kulhad Pizza Couple Viral Video: ट्रोलर्स पर भड़कीं गुरप्रीत कौर; बच्चे को लेकर की गई टिप्पणियों पर ... Cyber Fraud in Bathinda: म्यूचल फंड में निवेश के नाम पर 45 लाख की ठगी; बठिंडा निवासी को बनाया शिकार Haryana Health News: हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र; गुरुग्राम, भिवानी और हिसार के गांव... Narnaul Crime News: नारनौल में हैवानियत; पति ने पत्नी और 15 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उतारा मौत के घ...
मध्यप्रदेश

हिनौता गेट में गजराज ने पेड़ को धराशायी किया और चल दिए

पन्ना। ऐसे तो तो हाथी समाजिक प्राणी है। ज्‍यादा किसी से अनुचित व्‍यवहार नहीं करता है। इंसानों से मेलजोल भी खूब भाता है। आपने भी शहर में कभी न कभी सड़कों पर निकलते देखो होगा। गुस्‍सा ऐसी चीज है कि मनुष्‍यों की तरह ही जानवरों को भी आता है। बस उनका तरीका जरा अलग होता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज नाराज प्रतीत हो रहे हैं।

पेड़ के जमीन पर गिरते ही गजराज वहां से चले गए

यह वायरल वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता गेट का बताया जाता है। वीडियो में गजराज बड़ी ही नाराजगी के साथ हरे भरे पेड़ का अस्तित्‍व मिटाने पर आमादा हैं। किसी तरह वह पेड़ को धराशायी करना चाह रहे हैं। कई बार प्रयास किया, अंत में सफल हो गए। पेड़ के जमीन पर गिरते ही गजराज वहां से चले गए। यह नजारा पर्यटकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

खूबसूरत जंगल, जलप्रपात, बाघों व अन्य वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध

पन्ना टाइगर रिजर्व खूबसूरत जंगल, जलप्रपात, बाघों व अन्य वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। पन्ना में इन दिनों पर्यटकों को बाघों के खूब दीदार हो रहे है, साथ ही हिनौता गेट में प्रवेश करते ही हाथी के दीदार होते है। इसी कड़ी में आज टाइगर रिजर्व में प्रवेश करते ही पर्यटकों को शानदार और आक्रामक नजारा देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button